WWE WrestleMania 41 से पहले Roman Reigns के भाई की बढ़ी मुश्किलें, चैंपियन ने दी खतरनाक धमकी, टूट सकता है सपना

WWE, Jey Uso, WrestleMania 41, Raw,  Gunther
Raw में गुंथर को हराने की धमकी देते हुए जे उसो (Photo: WWE.com)

Gunther Send Message To Jey Uso: WWE WrestleMania 41 काफी नजदीक है। वहां पर गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के भाई जे उसो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है। जे अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का सपना देख रहे हैं। हालांकि, ये काम उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। गुंथर अभी तक उनके ऊपर पूरी तरीके से हावी रहे हैं। द रिंग जनरल ने अब उन्हें एक दिल दिहला देने वाली चेतावनी भी दे दी है।

Ad

पिछले हफ्ते Raw में गुंथर ने जिमी उसो को हराया। इसके बाद उन्होंंने जिमी को खून से लथपथ कर दिया। चैंपियन ने जे उसो को रोप पर हथकड़ी लगाकर बांध दिया था। इस वजह से वो अपने भाई को बचा नहीं पाए। जिमी की हालत बहुत खराब हो गई थी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे ने बताया कि जिमी हॉस्पिटल में हैं और उन्हें 15 टांके लगे हैं। जे ने कहा कि अब वो WrestleMania 41 में गुंथर को हराकर जिमी का बदला लेंगे। अपने परिवार के प्रति बोलते हुए जे लगभग रो पड़े थे। उनका ऐसा रूप बहुत कम देखने को मिला है।

जे उसो की धमकियों से गुंथर बिल्कुल भी डरने वाले नहीं है। वो लगातार जे की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। अब उन्होंने इंंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खतरनाक धमकी दी है। चैंपियन ने जे को संदेश देते हुए कहा,

जे उसो जितनी चाहो प्रार्थना करो। इससे तुम कभी नहीं बच पाओगे।
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में चैंपियन बन पाएंगे जे उसो?

जे उसो के लिए WWE में पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं। उनका सिंगल्स रन गजब का रहा है। गुंथर के साथ पहली बार उनका मुकाबला नहीं होने वाला है। इससे पहले भी दोनों के बीच टक्कर हो चुकी है, वहां पर जे को हार का सामना करना पड़ा। दरअसल जे ने इस साल मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेनिया में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में द रिंग जनरल को चुना है। वो टाइटल जीतना डिजर्व करते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस का गुस्सा कंपनी के ऊपर फूट सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications