BT स्पोर्ट्स पर हाल ही में हॉल ऑफ फेमर कर्ट एंगल ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। अपने अंतिम मैच के बारे में भी बताया और साथ ही साथ ये भी कहा कि मैकइंटायर जल्द ही WWE चैंपियन बनेंगे। ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को एलिमिनेट कर सकते हैंट्रिपल एच ने कुछ दिन पहले ये कहा था कि मैकइंटायर को अब चैंपियन बनना चाहिए। अब कर्ट एंगल ने ये कह दिया है। कर्ट एंगल ने कहा,"मैकइंटायर इस समय सबसे शानदार है। उन्होंने अपना जॉब अच्छे से निभाया है। वो वर्ल्ड चैंपियन बनने की क्षमता रखते हैं। अपने इस रोल को वो अच्छे से निभाएंगे। मुझे लगता है कि 2020 के अंत तक वर्ल्ड चैंपियन मैकइंटायर बन जाएंगे।"“I think @DMcIntyreWWE will be World Champion by the end of 2020.” - @RealKurtAngle@SKProWrestling // @btsportwwe // #WWEonBT pic.twitter.com/9ruytkEKBz— Gary Cassidy (@consciousgary) January 19, 2020ट्रिपल एच ने भी कुछ दिन पहले मैकइंटायर के हालिया प्रदर्शन पर खुशी जताई थी। उन्होंने जमकर मैकइंटायर की तारीफ की। कर्ट एंगल औऱ ट्रिपल एच दोनों लैजेंड हैं। और अगर ये दोनों कह रहे हैं तो उम्मीद जता सकते हैं कि आने वाले समय में मैकइंटायर वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे। वैसे मैकइंटायर ये डिजर्व भी करते हैं। वापसी के बाद से उन्होंने अपने कैरेक्टर को काफी अच्छे से निभाया है। फैंस भी उनका सपोर्ट करते हैं। रेसलमेनिया में उनका बड़ा मैच हो सकता है।