WWE Raw, SmackDown, NXT के वीकली शोज़ और सभी पीपीवी की कमेंट्री 15 जून से हिंदी में होगी उपलब्ध

Enter caption

Ad

कोरोना वायरस से इस समय पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। WWE को भी इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। लेकिन इस बीच भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सोना पिक्चर स्पोर्ट्स नेटवर्क(SPSN) WWE इंडिया का ब्राडकास्ट पार्टनर हैं। और अब इन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है कि WWE के वीकली शो रॉ,स्मैकडाउन, NXT और स्पेशल इवेंट्स पीपीवी की हिंदी कमेंट्री में वापसी होगी। 15 जून को WWE बैकलैश का आयोजन होगा। इस दिन से अब हिंदी कमेंट्री में भारतीय फैंस इसे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- द अंडरटेकर के 3 बड़े WWE ड्रीम मैच जो WrestleMania में कभी नहीं हुए

भारतीय WWE फैंस सोनी टेन-3 में इसका लाइव प्रसारण हिंदी में देख सकते हैं। ये बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय फैंस अब अपने फेवरेट सुपरस्टार्स को लाइव हिंदी कमेंट्री के साथ एक्शन में देखते हुए नजर आएंगे। जबकि सोनी टेन-1 पर हमेशा की तरह इंग्लिश कमेंट्री में प्रसारण होगा। SPSN अब लाइव टेलिकास्ट WWE के बड़े इवेंट बैकलैश को भी करेगा। 15 जून को अब फैंस इसे हिंदी और इंग्लिश दोनों में देख सकते हैं। वैसे साल 2018 से रॉ और स्मैकडाउन का प्रसारण हिंदी में हो रहा है। अब अगले हफ्ते से इसका मजा और फैंस ले पाएंगे। सबसे खास बात ये है कि अब NXT की कमेंट्री भी हिंदी में होगी। यानि पहली बार फैंस NXT शो को हिंदी कमेंट्री के साथ देख सकते हैं।

-WWE बैकलैश पीपीवी का प्रसारण 15 जून को सुबह 4.30 बजे से सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3(हिंदी ) में देख सकते हैं।

-WWE रॉ का लाइव टेलिकास्ट भारत में हर हफ्ते मंगलवार को सुबह 5.30 बजे से होता है। सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3(हिंदी) में आप इसे देख सकते हैं।

-WWE NXT का लाइव टेलिकास्ट भारत में हर गुरूवार को सुबह 5.30 बजे से होता है। सोनी टेन -1 और सोनी टेन-3(हिंदी) में फैंस इसे देख सकते हैं।

-WWE स्मैकडाउन का प्रसारण भारत में हर हफ्ते शनिवार को होता है। सुबह 5.30 बजे से सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3(हिंदी) में आप इसे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो द शील्ड के साथ काम कर चुके हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications