रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी की थी और इसके बाद हील टर्न लिया था। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए। जब से पॉल हेमन उऩके साथ आए है ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस को रोकने वाला कोई नहीं है। ARN podcast में आर्न एंडरसन ने रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी को लेकर बात की। Wait a minute. IS @WWERomanReigns A PAUL HEYMAN GUY NOW?!?#SmackDown #WWEPayback @HeymanHustle @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/J36WQmhD7M— WWE (@WWE) August 29, 2020ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा बड़े चैंपियन की जबड़े की हुई सर्जरी, जल्द छोड़ना पड़ सकता है टाइटल?रोमन रेंस को लेकर बयानWWE में वापसी के बाद रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। पॉल हेमन के आने से एक तरह से कहा जाए तो वो राज कर रहे हैं आर्न एंडरसन ने बड़ी बात कही और बताया,ये बात पहले भी मैं कह चुका हूं। रोमन रेंस को शुरूआत से ही हील के रूप में प्रयोग करना चाहिए था। शील्ड के टाइम से ही ये करना चाहिए था। रोमन रेंस एक तरह से समोआन किलिंग मशीन है जो कुछ भी कर सकते हैं। इस समय तो काफी अच्छा काम वो कर रहे हैं और अब कुछ भी हो सकता है। अब जव वो बोलते हैं और कुछ भी करते हैं तो लगता नहीं है कि वो रोमन रेंस हैं। अब ये साफ हो गया है कि वो जैसा पहले दिन से देखना चाहते थे वो अब दिख रहे हैं। पॉल हेमन भी उनके साथ है। पॉल हेमन वो हैं जिन्होंने कई सुपरस्टार्स को अपने प्रोमोज से आगे बढ़ाया है। पॉल हेमन के पास खास स्किल है।उनका इतिहास भी शानदार रहा है। पॉल हेमन को जानकारी भी बहुत है। रोमन रेंस के कैरेक्टर को आगे बढ़ाने में आसानी होगी क्योंकि पॉल हेमन ये काम आसानी से कर देंगे। पॉल हेमन अब रोमन रेंस को सबसे बड़ा हील बनाकर ही छोड़ेंगे।रोमन रेंस का इस समय स्मैकडाउन में जलवा कायम है। पॉल हेमन के साथ मिलकर वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस बात को लेकर वो WWE यूनिवर्स के बीच काफी फेमस इस समय बने हुए है। जे उसो के साथ उनकी फ्यूड इस समय चल रही है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में जे उसो और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ था। यहां जे उसो की हार हुई थी। एक बार फिर हैल इऩ ए सैल में उनका मुकाबला जे उसो के साथ होगा। इस मैच पर अब सभी की नजरें टिकी हुई है। रोमन रेंस इस बार भी कुछ नया यहां करेंगे।ये भी पढ़ें: 6 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई