WWE में होगा ऑस्ट्रेलिया के इस रेसलर का डेब्यू? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

WWE में शामिल हो सकती है बड़ी ऑस्ट्रेलियन रेसलर (Photo: WWE.com)
WWE में शामिल हो सकती है बड़ी ऑस्ट्रेलियन रेसलर (Photo: WWE.com)

Delta Brady signing with WWE rumours: WWE लगातार दुनियाभर से सबसे बढ़िया टैलेंट को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करता है। इसी प्रयास में अब एक रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एक नामी ऑस्ट्रेलियन रेसलर कंपनी का हिस्सा बन सकती हैं।

Ad

Fightful Select के मुताबिक WWE ने एक नामी इंडी ऑस्ट्रेलियन टैलेंट डेल्टा ब्रैडी को शायद साइन कर लिया है। ब्रैडी जिन्हें लोग डेल्टा के नाम से जानते हैं ने हाल में अपना देश छोड़कर यूनाइटेड स्टेट्स की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं जहां यह उम्मीद है कि वह जल्द ही WWE को ज्वॉइन कर सकती हैं।

डेल्टा ने इस साल फरवरी में हुए ट्रायआउट्स में ऑफिशियल्स को खासा प्रभावित किया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन रेसलिंग जगत के लोगों का यह मानना है कि 2020 में अपना डेब्यू करने वाली ब्रैडी अब शायद स्टैंफर्ड में बेस्ड कंपनी का हिस्सा बन सकती हैं।

Ad

WWE ने हाल में काफी बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है

स्टैफनी वकेर एक जबरदस्त रेसलिंग टैलेंट हैं और WWE ने उन्हें 10 जुलाई 2024 को अपने साथ जोड़ा था। वह इसके बाद 13 जुलाई 2024 को मेक्सिको टूर के दौरान हुए एक हाउस शो के दौरान WWE रिंग में एक्शन करती हुई नजर आई थीं। यहां उनका मुकाबला WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस में से एक आईला डौन के साथ हुआ। इसमें उन्हें जीत मिली थी। स्टैफनी ने इसके बाद एक जबरदस्त प्रोमो कट किया था।

इससे पहले यह खबर आई थी कि WWE ने गुलिया को साइन कर लिया है। इस बात को और बल तब मिला जब वह WrestleMania XL के वीकेंड के दौरान NXT Stand & Deliver 2024 के दौरान दिखाई गई थीं। वह इस समय WWE रिंग में नहीं दिखाई देती हैं क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि वह चोटिल हैं और वह खुद को ठीक करने का प्रयास कर रही हैं।

गुलिया और स्टैफनी वकेर के नाम का जिक्र हालिया NXT एपिसोड में NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ ने किया था। इस दौरान उन्होंने कई अन्य लोगों का नाम लिया था जिसमें पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर शामिल हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी अब और किसको साइन करती है।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications