Becky Lynch Contract Update: 37 साल की WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है वह फैंस को पसंद नहीं आएगी। इस जानकारी के मुताबिक उन्होंने अब तक कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट जून 2024 में खत्म होने वाला है।Fightful Select के द्वारा प्रदान की गई जानकारी के मुताबिक बैकी का कॉन्ट्रैक्ट अगले महीने खत्म हो रहा है और उन्होंने अबतक नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। बैकी के साथ काम करने वाले कई रेसलर्स ने हाल में अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया था जिनमें उनके पति सैथ रॉलिंस और पूर्व पार्टनर फिन बैलर शामिल हैं।यहां यह बताना जरूरी है कि बैकी हाल में ही Raw के दौरान हुए बैटल रॉयल को जीतकर नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं। उन्हें यह मौका पिछले महीने रिया रिप्ली के चोटिल होने के कारण मिला था। बैकी को अपने टाइटल को आने वाले King and Queen of the Ring प्रीमियम लाइव इवेंट में लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करना है।WWE में कैसा रहा है बैकी लिंच का अबतक का सफरबैकी लिंच ने WWE के साथ अप्रैल 2013 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वह पहले NXT का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने वहां पर 2015 तक काम किया। इसके बाद उन्हें 13 जुलाई 2015 को Raw के जरिए मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया गया जहां पर वह आज भी काम कर रही हैं। वह कुछ समय के लिए NXT का भी हिस्सा थीं।बैकी अपने WWE करियर में एक बार NXT विमेंस चैंपियन रही हैं। वह साथ में दो बार WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुकी हैं। बैकी पांच बार की विमेंस वर्ल्ड चैंपियन हैं और वह इसको अपने नाम करने वाली पहली विमेंस सुपरस्टार थीं। इसके साथ ही वह लीटा के साथ एक बार विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रह चुकी हैं। बैकी 2019 के Royal Rumble की विजेता हैं और इसके साथ ही वह 6वीं विमेंस ट्रिपल क्राउन चैंपियन और ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी रही हैं। इस बात की उम्मीद काफी कम है कि बैकी लिंच कंपनी के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करेंगीं, लेकिन अगर वो अगले महीने के बाद कंंपनी को अलविदा कह देती हैं तो निश्चित तौर पर फैंस के लिए यह तगड़े झटके से कम नहीं होगा। View this post on Instagram Instagram Post