ब्रॉक लैसनर की धुनाई के बाद सैथ रॉलिंस की इंजरी पर बड़ा अपडेट सामने आया

Enter caption

रॉ का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। ब्रॉक लैसनर को इस रॉ में कैश-इन करना था। लेकिन उन्होंने ये नहीं किया। लैसनर ने सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीट डाला। सैथ रॉलिंस को स्ट्रेचर पर हॉस्पिटल ले जाया गया। WWE ने अब उनकी मेडिकल अपडेट दी है।

ब्रॉक लैसनर के पास इस समय मनी इन द बैंक ब्रीफकेस है। स्टेफनी मैकमैहन के बयान के बाद पॉल हेमन ने इस हफ्ते कैश-इन की बात कही थी। सभी ने सोचा था कि इस हफ्ते सैथ रॉलिंस पर लैसनर कैश-इन करेंगे। ऐसा मौका आया भी लेकिन लैसनर ने ऐसा नहीं किया। पॉल हेमन लगातार उनसे कह रहे थे कि कैश-इन करो। लेकिन लैसनर ने कहा कि वो सुपर शोडाउन में कैश-इन करेंगे।

लैसनर ने बहुत ही बुरी तरह सैथ रॉलिंस की पिटाई कर दी। पहले सैथ रॉलिंस को लो ब्लो दिया और इसके बाद चेयर से लगातार उनके ऊपर वार किया। रिंग के बाहर एफ-5 भी लैसनर ने मारा। अंत में लैसनर रूके भी नहीं। वापस आकर फिर ब्रीफकेस से हमला किया। सैथ रॉलिंस के सिर से खून निकल रहा था। लैसनर ने कई सुपलैक्स भी सैथ रॉलिंस को दिए। स्ट्रेचर से उन्हें एंबुलेंस में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इस दौरान बैकी लिंच भी उनके साथ थी।

ये भी पढ़ें:- बड़े सुपरस्टार ने AEW को दी कड़ी चुनौती

लोकल मेडिकल में सैथ रॉलिंस को तुरंत पहुंचाया गया। कुछ इंजरी उन्हें आई है।

सैथ रॉलिंस का मुकाबला सऊदी अरब में 7 जून को बैरन कॉर्बिन के साथ होगा। ये मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। लैसनर ने इस हफ्ते रॉ में कहा है कि वो सऊदी अरब में कैश-इन करेंगे। फैंस अब इसका इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह आई नहीं है। सिर्फ इतना बताया गया है कि चोट उन्हें लगी है। क्योंकि लैसनर ने काफी अटैक उनपर किया था।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं