WWE WrestleMania 41 को लेकर आया बहुत ही बड़ा अपडेट, कंपनी प्लान में करेगी बदलाव?  

..
WrestleMania कंपनी का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है
WWE का सबसे बड़े इवेंट WrestleMania है

WrestleMania 41: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस साल यह मेगा इवेंट 6 और 7 अप्रैल को फिलाडेल्फिया में होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में 2025 में होने वाले WrestleMania 41 की लोकेशन के बारे में बताया गया है।

पिछले साल CBS Minneapolis के पैट केसर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि मिनियापोलिस शहर साल 2025 के शो ऑफ द शोज़ को होस्ट करने के लिए सबसे आगे है। हालांकि, WWE ने इस बारे में कभी भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। PWInsider की हालिया रिपोर्ट की माने तो अब लास वेगास को WrestleMania 41 की होस्टिंग मिल सकती है। WWE की मालिकाना हक रखने वाली Endeavor इस पर निर्णय लेगी।

"मिनियापोलिस सबसे बड़ा दावेदार था लेकिन अब संभवतः इसे लास वेगास में ले जाया जा रहा है। अब WWE की मालिक Endeavor है। पुराने तरीकों की जगह कंपनी के लिए जो फायदेमंद होगा वही फैसले लिए जाएंगे।"

WWE ने किए WrestleMania 40 के प्लान में किए कई बदलाव

WWE WrestleMania 40 को लेकर कंपनी ने कई बड़े प्लान बनाए थे। हालांकि, कई कारणों के चलते कंपनी को उनमें बड़े बदलाव करने पड़े हैं। Royal Rumble 2024 के पहले कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का मैच WrestleMania 40 के नाईट 1 को मेन इवेंट कर सकता था।

हालांकि, Royal Rumble 2024 के बाद हुए Raw में पंक ने बताया कि वो चोटिल हो गए हैं, जिसके कारण वो 4 से 6 महीनों तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहेंगे। कंपनी को इसके बाद प्लान में बदलाव करना पड़ा है। अभी तक विजिनरी का शो ऑफ द शोज़ में प्रतिद्वंदी तय नहीं हुआ है।

इसके अलावा 'बीस्ट' ब्रॉक लैसनर, Royal Rumble 2024 में वापसी करने वाले थे लेकिन कुछ गंभीर आरोपों में नाम आने के बाद इस प्लान को रद्द करना पड़ा था। अब यह साफ है कि बीस्ट WrestleMania 40 का हिस्सा नही बन पाएंगे। कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि ग्रैंडेस्ट स्टेज ऑफ ब्रॉक लैसनर और गुंथर का मुकाबला हो सकता था। अब ये सारे प्लान्स कैंसिल हो चुके हैं। देखना होगा कि मौजूदा आईसी चैंपियन को कौन WrestleMania 40 में चैलेंज करता है।

youtube-cover
App download animated image Get the free App now