ब्रॉक लैसनर को कई बार चुनौती देने वाले सुपरस्टार को  लेकर WWE दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन
ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन

साल 2015 में केविन ओवेंस(Kevin Owens) ने WWE NXT चैंपियनशिप जीती थी। और इससे पहले हल्क होगन(Hulk Hogan) ने उन्हें अगली बड़ी चीज WWE के लिए कहा था। करीब छह साल बाद उन्होंने कुछ ऐसा ही WWE सुपरस्टार मैट रिडल को लेकर भी कहा है। दोनों समान कैटेगरी में आ गए है।

Ad

ये भी पढ़ें;- AEW Dynamite रिजल्ट्स: ल्यूक हार्पर को दिया गया ट्रिब्यूट, पूर्व WWE स्टार और उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हुए भावुक

WWE सुपरस्टार मैट रिडल को लेकर बड़ा बयान

साल 2020 में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने कई हाई प्रोफाइल सुपरस्टार जैसे हल्क होगन, द रॉक और अंडरटेकर को हराया था। WWE मेन रोस्टर में ब्रॉक लैसनर का पहला साल ये था। पॉल हेमन ने भी कहा था कि ब्रॉक लैसनर अगली बड़ी चीज WWE के लिए हैं।

RAW लैजेंड नाइट से पहले WWE इंटरव्यू में हल्क होगन ने दोबारा ये बात दोहराई है। हल्क होगन ने कहा,

इस समय इस लिस्ट में एक और सुपरस्टार शामिल हैं। एक्टिंग चाहे जैसी भी हो लेकिन ये सुपरस्टार बहुत ही स्मार्ट है। और वो रिडल हैं। जब रिंग में वो आते हैं तो उनके फ्लिप फ्लाप्स देखने में मजा आता है। रिडल WWE के लिए अगली बड़ी चीज हैं। मैं उन्हें हमेशा देखता हूं और वो जबरदस्त हैं। चीजों को समझने का अच्छा एटीट्यूड उनके पास हैं।

हल्क होगन ने थोड़ा रिडल के टाइमिंग पर कमेंट किया लेकिन उन्होंने कहा कि समय के साथ वो इस चीज को सही कर लेंगे। हल्क होगन ने कहा कि मैट रिडल WWE के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। और इस चीज पर WWE को पैसा जरूर खर्च करना चाहिए। हल्क होगन का WWE में बहुत बड़ा नाम है। आज भी जब वो रिंग में आते हैं तो फैंस उनका स्वागत जबरदस्त तरीके से करते हैं।

ये भी पढ़ें;- WWE NXT रिजल्ट्स: RAW सुपरस्टार्स ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया, चैंपियन ने मेन इवेंट में मचाया बवाल

हल्क होगन अपने करियर में काफी कंट्रोवर्सी में भी रहे। इसके बावजूद फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। बीच-बीच में वो WWE रिंग में दस्तक देते रहते हैं। हल्क होगन ने हमेशा जिस सुपरस्टार को बड़ी चीज बताया है वो बड़ा सुपरस्टार बना है। इस बार उन्होंने मैट रिडल के बारे में ये बात कही है। कहीं ना कहीं इस बार से रिडल भी खुश होंगे और आगे जाकर वो टॉप के सुुपरस्टार बनेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications