काफी लंबे समय से हम्बर्टो कारिलो(Humberto Carrillo) WWE टीवी पर नजर नहीं आए हैं। WWE सर्वाइवर सीरीज( Survivor Series) 2020 में उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। इस फेमस सुपरस्टार को टैग टीम डिवीजन में काफी पुश मिला था। हम्बर्टो कारिलो ने अब इंस्टाग्राम पर अपनी शानदार तस्वीर पोस्ट की है और उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन इस बार बहुत ही लाजवाब लग रहा है।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown में रोमन रेंस को होना पड़ा 'शर्मिंदा', ऐज और उनके सबसे दुश्मन ने भी किया खतरनाक अटैकWWE सुपरस्टार हम्बर्टो कारिलो ने अपनी बॉडी में किया बदलावकाफी कम समय में WWE में हम्बर्टो कारिलो ने अपना अच्छा नाम बना लिया है। इस सुपरस्टार ने अपनी बॉडी में अब काफी बदलाव किया है और उनका शेप अच्छा लग रहा है।ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसी View this post on Instagram A post shared by Humberto Carrillo (@humberto_wwe)ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूदहम्बर्टो कारिलो ने साल 2012 में अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। मेक्सिको में कई प्रमोशंस में काम कर के हम्बर्टो ने अपना नाम काफी बना लिया था। साल 2018 में उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और वो NXT ब्रांड का हिस्सा बने। हम्बर्टो कारिलो ने WWE क्रूजरवेट रोस्टर और 205 लाइव में काफी अच्छा परफॉर्म किया। क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए उन्हें कई मौके मिले लेकिन वो जीत नहीं पाए।साल 2019 ड्राफ्ट में हम्बर्टो कारिलो को Raw में ड्राफ्ट किया गया और उन्हें अच्छा पुश दिया गया था। एंजल गार्जा के साथ उनकी राइवलरी काफी शानदार रही थी क्योंकि वो उनके रियल लाइफ कजिन हैं। इसके बाद पिछले साल सैथ रॉलिंस- रे मिस्टिरियो स्टोरीलाइन का भी वो हिस्सा बने। फिलहाल उनके WWE प्लान के बारे में कोई ज्यादा बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है लेकिन जिस तरह की बॉडी में उन्होंने बदलाव किया है उससे लगता है कि जल्द वापसी करेंगे और किसी अच्छी फ्यूड में शामिल होंगे। हम्बर्टो कारिलो ने अभी तक रिंग में जितने भी मुकाबले लड़े हैं वो काफी शानदार रहे हैं। सैथ रॉलिंस भी इस WWE सुपरस्टार की कई बार तारीफ कर चुके हैं और आने वाले समय में वो WWE के फ्यूचर बन सकते हैं। अब देखना होगा उनकी वापसी WWE रिंग में कब तक होती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।