The Great Khali Viral Video: WWE रिंग में अपने बड़े कारनामों की वजह से भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) पूरी दुनिया में मशहूर हैं। साल 2014 के बाद से उनका रिंग में ज्यादा जलवा देखने को नहीं मिला। हालांकि, वो अब अपनी वीडियो की वजह से इंस्टाग्राम पर छाए रहते हैं। उनकी पोस्ट पर फैन मजेदार कमेंट करते हैं। आजकल लोग उनका वीडियो देखने की बजाए सीधा कमेंट ही देखना शुरू करते हैं। हॉल ऑफ फेमर ने कुछ घंटे पहले जिम में वर्कआउट का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फैंस ने अलग लेवल के क्रिएटिव कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर तो ऐसी लाइन लिखी है जिसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे। द ग्रेट खली के इंस्टाग्राम पर करीब 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता है जिस दिन वो वीडियो ना पोस्ट करते हों। अच्छी बात ये है कि उनके द्वारा की गई अजीबोगरीब चीजों को खूब पसंद किया जाता है। फैंस द्वारा उनसे खास गुजारिश की जाती है। खैर दिग्गज ने इस बार जिम में मशीन उठाने का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस पर अब उनके चाहने वाले उनसे खूब मजे ले रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postखली द्वारा वीडियो शेयर करते ही फैंस ने भर-भरकर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि, सर मशीन चीखें मार रही है उस पर रहम करो। आप इस मजेदार कमेंट को नीचे देख सकते हैं। फैन ने अपने मजेदार कमेंट से किया गदगद (Photo: The Great Khali Instagram Comments)WWE ने साल 2021 में द ग्रेट खली को दिया था ईनामद ग्रेट खली की WWE रिंग में कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही। द अंडरटेकर के साथ रही उनकी फ्यूड को तो आज भी फैंस याद करते हैं। WWE ने साल 2021 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल कर सम्मानित किया था। इसके बाद खुद खली भी खुशी से उछल पड़े थे। भारतीय फैंस खली को एक अंतिम बार WWE रिंग में मैच लड़ते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अब उनके लिए ये बहुत ही मुश्किल काम होगा। अगर फ्यूचर में उन्होंने मुकाबला लड़ा तो खुशी की लहर छा जाएगी। View this post on Instagram Instagram Post