पूर्व WWE चैंपियन एवं भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को WWE हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) 2021 में शामिल किया जाएगा। इसका ऐलान WWE India द्वारा एक वीडियो के माध्यम से किया गया। द ग्रेट खली वो रेसलर हैं जिन्होंने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया और उन्होंने भारत के रेसलिंग के हुनर को दुनिया को दिखाया।यह भी पढ़ें: WWE WrestleMania 37: 5 कारण जिनके आधार पर रैंडी ऑर्टन एवं ब्रे वायट को एक सिनेमैटिक मैच का हिस्सा नहीं होना चाहिएइन्होंने 7 अप्रैल 2006 को SmackDown में अपनी एंट्री की थी। उस समय द अंडरटेकर और मार्क हेनरी का एक मैच चल रहा था। इस मैच के दौरान इनकी एंट्री देखकर टेकर हैरान हो गए थे। उन्होंने खली पर अपने मूव को हिट किया लेकिन पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी फिल्मों ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की हैखली ने अपने मूव से टेकर को रिंग में चित कर दिया जो उनकी ताकत के बारे में काफी कुछ बयान करता है। खली ने अगले आठ सालों तक WWE के अंदर काम किया और वो इस दौरान कई किरदारों को करते हुए नजर आए। इन्होंने अपने समय में हर उस काम को कर दिखाया जिसकी भारतीय फैंस इनसे उम्मीद करते थे।WWE में खली का कामखली ने अपने करियर में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सिर्फ एक बार ही अपने नाम किया है। इन्होंने रिंग में अपने काम के दौरान एक्शन में कोई कमी नहीं आने दी। 2017 में इन्होंने WWE में फिर से वापसी की और इस दौरान इन्होंने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जिंदर महल की मदद की। View this post on Instagram A post shared by WWE India (@wweindia)Hall Of Fame में इंडक्ट किए जाने की खबर पाकर खली भावुक हो गए। इस इंडक्शन की खबर उनके पूर्व मैनेजर और WWE की क्रिएटिव टीम के सदस्य रंजन सिंह ने उन्हें वीडियो कॉल के जरिए दी। खली के साथ उनकी पत्नी एवं बेटी भी उनके साथ थे और वो भी इस खुशी के पल पर भावुक नजर आए।खली ने भारत में एक रेसलिंग अकेडमी ओपन कर रखी है और वो भारत से कई अच्छे रेसलर्स WWE को दे चुके हैं जिनमें कविता देवी शामिल हैं। इसके अलावा वो भारतीय फिल्मों एवं टीवी एड्स में भी नजर आते रहे हैं। वो भारत से Hall of Fame में जाने वाले पहले सुपरस्टार हैं।ये भी पढ़ें: 10 WWE सुपरस्टार्स जिनकी हाई स्कूल की तस्वीरें जिन्हें आपने नहीं देखा होगा और जरूर देखना चाहिएWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।