WWE दिग्गज The Great Khali की पंजाबी फिल्मों में एंट्री, पोस्टर हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगी मूवी

WWE
WWE दिग्गज को लेकर अच्छी खबर आई सामने (Photo: WWE.com)

The Great Khali Movie Release Date Announced: पंजाबी फिल्म राडुआ रिटर्न्स की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को इस वजह से तवज्जो मिल रही है क्योंकि इसमें भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली का जलवा भी देखने को मिलेगा। आपको बता दें साइंस-फिक्शन पिक्चर राडुआ पहली बार साल 2018 में बनी थी। उस दौरान इसे ओपन एंड के साथ छोड़ दिया गया है। निर्देशक ने बताया था कि इसका जल्द ही सीक्वल आएगा।

Ad

राडुआ रिटर्न्स का पोस्टर भी जबरदस्त लग रहा है, जिसमें खली भी नज़र आ रहे हैं। निर्माता-निर्देशक और अभिनेता नव बाजवा ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर डालकर फैंस को बड़ी जानकारी दी है। खली पहली बार पंजाबी फिल्म में नज़र आएंगे। ये कहीं ना कहीं उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। खैर बाजवा ने बड़ा ऐलान करते हुए लिखा,

राडुआ रिटर्न्स 22 नवंबर, 2024 को आपके सिनेमाघरों में आ रही है। रोमांच के लिए तैयार हो जाइए।
Ad

WWE रिंग में द ग्रेट खली ने भारत का हमेशा नाम ऊंचा किया

द ग्रेट खली ने WWE में बहुत नाम कमाया। साल 2006 में खली ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू में ही दिग्गज द अंडरटेकर के साथ पंगा ले लिया था। दोनों की राइवलरी को आज भी फैंस याद करते हैं। खली अपनी लंबी कद-काठी की वजह से बहुत जल्द फैंस की नजरों में आ गए थे। कंपनी ने भी उन्हें तगड़ा पुश दिया। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की। जॉन सीना और केन के साथ भी उनकी फ्यूड जबरदस्त रही थी।

साल 2014 तक खली का WWE में करियर अच्छा रहा था। इसके बाद से वो रिंग में बहुत कम नज़र आए। आपको याद होगा 23 जुलाई, 2027 को Battleground में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच पंजाबी प्रिजन मैच हुआ था। मुकाबले में अचानक खली ने आकर महल को टाइटल रिटेन करने में मदद की थी। वो पल फैंस के लिए बहुत खास था। खली को साल 2021 में WWE ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications