Donald Trump की जीत पर गदगद हुए भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali, खास अंदाज में दी बधाई

WWE दिग्गज ने दिया खास संदेश (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज ने दिया खास संदेश (Photo: WWE.com)

The Great Khali Reacts Donald Trump Winning: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 नवंबर, 2024 को वोटिंग हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ट्रंप की इस शानदार जीत पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। आप सभी को पता है कि उनका WWE से भी नाता रहा है। वो कंपनी में अपना कमाल दिखा चुके हैं। भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने भी उन्हें लेकर प्रतिक्रिया दी है। खली ने डोनाल्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और वो काफी खुश दिखे।

Ad

WrestleMania 23 से पहले डोनाल्ड ट्रंप और विंस मैकमैहन Battle of Billionaires स्टोरीलाइन में शामिल थे। ट्रंप का प्रतिनिधित्व पूर्व WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले ने किया था। वहीं विंस के साथ दिवंगत महान उमागा थे। लैश्ले की जीत के बाद ट्रंप ने मैकमैहन का सिर मुडवा दिया था। इस पल को आज भी फैंस याद करते हैं। आए दिन स्टार्स भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। इसके बाद से डोनाल्ड काफी लाइमलाइट में आ गए थे। आज अब वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं।

हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो भारत और इससे बाहर होने वाली गतिविधियों पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। कमला हैरिस के ऊपर डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद खली ने उनके साथ एक तस्वीर पोस्ट की और प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,

मैं अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने पर बधाई देना चाहता हूं।
Ad

WWE में द ग्रेट खली ने कमाया खूब नाम

साल 2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने WWE रिंग में अपना खूब दम दिखाया था। इस दौरान उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रही थी। उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की। दिग्गज द अंडरटेकर के साथ उनकी फ्यूड को आज भी याद किया जाता है। जॉन सीना के साथ भी उन्होंने रिंग में कुछ मजेदार पल साझा किए। WWE ने साल 2021 में खली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। भारतीय फैंस और वो इसके बाद काफी खुश हुए थे। WWE यूनिवर्स एक अंतिम बार उन्हें रिंग में एक्शन में देखना चाहता है। अब देखना होगा कि वो ये कारनामा कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications