The Great khali Son Enjoying Wrestling Ring: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ एक खास पल साझा किया। खली ने अपने बेटे को रेसलिंग से परिचित कराया। ये मोमेंट बहुत ही खास था। इसे देखकर जरूर फैंस भी खुश हो गए होंगे।नवंबर, 2023 में खली और उनकी पत्नी हरमिंदर कौर ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम सम्राट राणा रखा है और उनकी पहली बेटी का नाम अवलीन राणा है। खली ने सम्राट राणा के साथ रिंग में मस्ती करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। हॉल ऑल फेमर के 8 महीने के बच्चे ने शायद पहली बार रेसलिंग रिंग में कदम रखा। एक तरह से कहा जाए तो ये उनका डेब्यू था। उन्होंने कैप्शन में लिखा,मेरा बेटा रेसलिंग रिंग में फन कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Postद ग्रेट खली का WWE रन शानदार रहा था। कई दिग्गजों के साथ उन्होंने काम किया। कुछ समय पहले पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन होर्न्सवोगल ने खली के WWE रन को लेकर अपने विचार प्रकट किए थे। आपको बता दें ये दोनों साथ में काफी काम कर चुके हैं।What Happened When पॉडकास्ट पर बात करते हुए होर्न्सवोगल ने खली को लेकर कहा,अंदर से खली को पता था कि वो महान नहीं हैं। लेकिन खली जानते थे कि वो बहुत पैसा कमा रहे हैं। इस वजह से ही वो WWE रिंग में आकर खुश थे।WWE Superstar Spectacle 2023 में दिखे थे द ग्रेट खलीखली अंतिम बार WWE Superstar Spectacle 2023 में नज़र आए थे। उन्होंने हैदराबाद में हुए इस शो में आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने इस दौरान बैकस्टजे कई रेसलर्स के साथ मुलाकात की। दिग्गज जॉन सीना के साथ मुलाकात की भी उनकी तस्वीर सामने आई थी।खली अब ऐसे ही कभी-कभी WWE रिंग में दिख सकते हैं। भारतीय फैंस चाहते हैं कि एक अंतिम मैच के लिए उन्हें रिंंग में वापसी जरूर करनी चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बड़ी खबर होगी। वैसे खली का अब रिंग में मैच लड़ना काफी मुश्किल है। उम्र के लिहाज से भी अब शायद वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। उनकी वजह से ही भारत में रेसलिंग को अब ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि, मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारतीय रेसलर काम नहीं कर रहा है। View this post on Instagram Instagram Post