The Great Khali द्वारा SummerSlam में लड़े गए मैचों पर एक नज़र: जानिए भारतीय WWE दिग्गज की समरस्लैम में कैसी रही है परफॉर्मेंस?

द ग्रेट खली ने SummerSlam में कुछ बेहतरीन मैच लड़े हैं
द ग्रेट खली ने SummerSlam में कुछ बेहतरीन मैच लड़े हैं

The Great Khali: मौजूदा भारतीय WWE सुपरस्टार्स वीर महान (Veer Mahaan) & सांगा (Sanga) को अभी तक समरस्लैम (SummerSlam) में मैच लड़ने का मौका नहीं मिल पाया है। हालांकि, भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) को अपने करियर के दौरान SummerSlam इवेंट्स में परफॉर्म करने का मौका जरूर मिला था। खास बात यह है कि द ग्रेट खली के इस इवेंट में सभी मैच WWE के बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ हुए थे।

बता दें, द ग्रेट खली ने अपने WWE करियर के दौरान SummerSlam में कुल 3 मैच लड़े थे। हालांकि, उन्हें इन तीनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इस आर्टिकल में हम भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली द्वारा SummerSlam में लड़े गए मैचों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

WWE SummerSlam इवेंट में The Great Khali द्वारा लड़े गए मैचों पर एक नज़र:

youtube-cover

- द ग्रेट खली को सबसे पहले साल 2007 में SummerSlam में मैच लड़ने का मौका मिला था। यह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच था और इस इवेंट में ग्रेट खली ने बतिस्ता के खिलाफ मैच में अपना वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड किया था। इस मुकाबले में ज्यादातर वक्त द ग्रेट खली का दबदबा देखने को मिला था। वहीं, अंत में द ग्रेट खली ने बतिस्ता पर स्टील चेयर से हमला कर दिया था। इस वजह से रेफरी ने मैच को वही समाप्त करते हुए बतिस्ता को DQ के जरिए विजेता घोषित कर दिया था।

youtube-cover

- इसके अगले साल यानी SummerSlam 2008 में द ग्रेट खली एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का हिस्सा थे। इस इवेंट में ट्रिपल एच ने द ग्रेट खली के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इस मुकाबले में द ग्रेट खली ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करके ट्रिपल एच पर दबदबा बना रखा था। हालांकि, ट्रिपल एच ने हार नहीं मानी थी और उन्होंने अंत में द ग्रेट खली को पेडिग्री देकर पिन करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी।

youtube-cover

- WWE SummerSlam 2009 में द ग्रेट खली को केन का सामना करने का मौका मिला था। इस मैच में भी द ग्रेट खली का डोमिनेंस देखने को मिला था और ऐसा लगा था कि द ग्रेट खली यह मैच जीत जाएंगे। हालांकि, इस मैच के अंतिम पलों में केन ने द ग्रेट खली के मैनेजर का इस्तेमाल करके उनका ध्यान भटका दिया था। इसके बाद केन ने द ग्रेट खली के पैर पर हमला करते हुए उन्हें गिरा दिया था। वहीं, अंत में केन ने द ग्रेट खली को डीडीटी देकर पिन करते हुए मैच जीत लिया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Be the first one to comment