"शांत रहने का अर्थ केवल डरना या झुकना नहीं होता"- भारतीय WWE Superstar Sanga ने फैंस को दिया अहम संदेश

Ujjaval
WWE के NXT ब्रांड में सांगा को अभी अच्छी तरह बुक किया जा रहा है
WWE के NXT ब्रांड में सांगा को अभी अच्छी तरह बुक किया जा रहा है

Sanga: WWE के NXT सुपरस्टार सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) उर्फ सांगा (Sanga) ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की और उन्होंने यहां एक मोटिवेशनल कैप्शन डाला। सांगा लगातार सोशल मीडिया पर अपने WWE करियर और निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो डालते रहते हैं। आपको बता दें कि सांगा इस समय WWE के NXT ब्रांड में नजर आते हैं।

सांगा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक फोटो डाली और इसमें वो एक कार के पास दिख रहे हैं। उन्होंने फोटो के नीचे कैप्शन द्वारा फैंस को मोटिवेट करने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने सभी को कभी-कभी शांत रहने की सलाह दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,

"शांत रहने का अर्थ केवल डरना या झुकना नहीं होता, शांत रहना शालीनता का भी प्रतीक होता है। जय हिंद!"

यह रही उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट:

भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा इस समय NXT में काम कर रहे हैं

सांगा अभी NXT ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। वो धीरे-धीरे अपना नाम बना रहे हैं। उन्होंने टैग टीम स्टार के रूप में WWE करियर की शुरुआत की थी लेकिन अब वो सिंगल्स स्टार के तौर पर नजर आ रहे हैं। सौरव गुर्जर नाम से अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत करने के बाद WWE ने उनका नाम बदल दिया।

सांगा नाम उनके कैरेक्टर पर काफी ज्यादा सूट करता है। सांगा लगातार NXT में मिड कार्ड स्टार्स के खिलाफ मैच लड़कर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। सिंगल्स मैचों में अब उन्हें हरा पाना मुश्किल हो गया है। इस तरह से अगर उनका प्रदर्शन चलता रहा तो वो NXT में टॉप चैंपियन बन सकते हैं।

सांगा ने WWE में आने से पहले एक्टिंग भी की है। वो महाभारत शो में भीम का किरदार निभाते थे और उन्हें मुख्य रूप से यहां से सफलता मिली है। इसके अलावा वो ब्रह्मास्त्र फिल्म का भी हिस्सा हैं। सांगा अपने WWE करियर को काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ा रहे हैं वहीं उनका एक्टिंग करियर भी बढ़िया चल रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links