WWE: 23 अगस्त 2023 के दिन को भारतीय इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि इसी दिन चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी। इसी के साथ भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। सभी भारतवासियों ने इस लम्हे पर खुशी मनाई और अब इन लोगों में WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का नाम भी जुड़ गया है।वीर महान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए भारत के चांद पर पहुंचने को लेकर खुशी जताते हुए कहा:"प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। हमें भगवान से साहस, धैर्य और सहनशीलता के बारे में सीखना चाहिए। अब इसी बात को चंद्रयान 3 की सफलता ने सच साबित कर दिया है और पूरी दुनिया ने भारत का लोहा भी मान लिया है। जब भारत के पास अपनों का साथ और विश्वास हो तो कठिन से कठिन परीक्षा भी पास की जा सकती है। मैं अपने देश के वैज्ञानिकों और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय नमन करता हूं।"भारतीय प्रो रेसलर ने इसके अलावा वीडियो के साथ कैप्शन लिखकर भी चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने लिखा:"अब भारत चांद पर पहुंच गया है। चंद्रयान 3 की सफलता के उपलक्ष्य पर सभी भारतवासियों और ISRO के वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि नमन। इस देश को हमेशा आप पर गर्व रहेगा। जय हिन्द।" View this post on Instagram Instagram Postजल्द WWE Superstar Spectacle 2023 में नज़र आएंगे Veer MahaanWWE में इस समय एक तरफ Payback 2023 की तैयारियां चल रही हैं। वहीं उसके एक हफ्ते बाद कंपनी भारत में Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में वीर महान, जिंदर महल, सौरव गुर्जर उर्फ सांगा और शैंकी के रूप में 4 भारतीय प्रो रेसलर्स भी शिरकत करेंगे।उनके अलावा सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर और गुंथर जैसे नामी रेसलर्स भी इस इवेंट को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहे होंगे। आपको बता दें कि ये प्रमोशन करीब 6 सालों के बाद भारत में किसी इवेंट का आयोजन कर रहा है। इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि Superstar Spectacle के जरिए ये प्रमोशन भारतीय मार्केट पर अपनी गहरी छाप छोड़ पाता है या नहीं। View this post on Instagram Instagram Post