Veer Mahaan: भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में वर्कआउट से जुड़ी वीडियो डालकर फैंस को एक अहम संदेश देने की कोशिश की है। आपको बता दें कि वीर इस समय इंडस शेर (Indus Sher) टीम का हिस्सा हैं और रॉ (Raw) रोस्टर में शामिल हैं।वीर महान ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में वो अपने पैरों को ट्रेन करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस शानदार पोस्ट के कैप्शन द्वारा लोगों को अपने काम के प्रति प्रेरणा देने की कोशिश की है कि जिस जगह मन जाता है, उसमें ही समय लगता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,"जहां मन जाता है, वहीं आपका समय भी जाता है।"आप नीचे वीर महान द्वारा डाली गई पोस्ट को आसानी से देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE Draft 2023 के साथ ही इंडस शेर फैक्शन के वीर महान, सांगा और जिंदर महल Raw का हिस्सा बन गए थे। इसके बाद से कुछ मौकों पर इस फैक्शन के सदस्यों ने टीवी पर बवाल मचाया है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में वो रेड ब्रांड का हिस्सा बनते हुए नहीं दिखे हैं।WWE के Superstar Spectacle इवेंट में Veer Mahaan आएंगे नज़र View this post on Instagram Instagram PostWWE का भारत में अगले महीने एक लाइव इवेंट देखने को मिलेगा, जिसका नाम Superstar Spectacle रखा गया है। इस शो में कई सारे बड़े रेसलर्स नज़र आने वाले हैं। आपको बता दें कि वीर महान समेत इंडस शेर फैक्शन को शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है। ऐसे में महान जरूर ही भारतीय फैंस को लाइव देखने को मिलेंगे।महान अपने टैग टीम पार्टनर सांगा के साथ मिलकर किसी टॉप टीम के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में नज़र आ सकते हैं। WWE दिग्गज जॉन सीना भी इस शो का हिस्सा बनेंगे और अच्छी बात यह है कि वो इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। सीना के आने के ऐलान के बाद एक चीज़ साफ तौर पर नज़र आ रही है कि शो धमाकेदार बनेगा। वीर महान भी अपने देश में पहली बार WWE के लिए लड़ते हुए नज़र आएंगे।