JC Mateo Wins Debut Match: WWE बैकलैश (Backlash 2025) में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला था। जैफ कॉब (Jeff Cobb) ने धमाकेदार अंदाज में डेब्यू करते हुए जेकब फाटू को यूएस टाइटल मैच में जीत दिलाई थी। अब जैफ के नए नाम का खुलासा हो गया है और उन्होंने इन-रिंग डेब्यू भी कर लिया। यहां उन्होंने मेगास्टार को करारी हार थमा दी। SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में सोलो सिकोआ का प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला था। इसके द्वारा पता चला कि जैफ कॉब को अब जेसी मटेओ नाम से बुलाया जाएगा। इसी शो के दौरान जेसी ने सोलो सिकोआ को Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच में जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। बाद में एलए नाइट ने एंट्री की और हील स्टार्स को कंफ्रंट किया। निक एल्डिस ने मामला शांत करते हुए मटेओ का डेब्यू मैच नाइट के खिलाफ बुक कर दिया। तुरंत ही WWE SmackDown में यह मुकाबला शुरू हो गया। खतरनाक स्टार जेसी ने अपने जबरदस्त साइज का फायदा उठाकर एलए नाइट के खिलाफ डॉमिनेट किया। मेगास्टार ने भी हार नहीं मानी और काफी सारे बेहतरीन मूव्स का इस्तेमाल किया। नाइट ने अंतिम मोमेंट्स में सोलो और जेकब को रिंगसाइड पर धराशाई कर दिया। मटेओ ने इतनी देर में रिकवर किया। मेगास्टार ने रिंग में एंट्री की और अगले ही पल वो जेसी के टूर ऑफ द आइलैंड मूव का शिकार हो गए। उन्होंने नाइट को पिन करके जीत हासिल की। View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच आई दरार जैसा कि हमने आपको बताया, WWE SmackDown की शुरुआत में सोलो सिकोआ का सैगमेंट देखने को मिला था। जेकब फाटू और जैसी मटेओ वहां मौजूद थे। सोलो ने इसी बीच जेकब फाटू की Backlash 2025 में जीत का श्रेय खुद को दिया और जेसी के डेब्यू पर बात की। यह चीज शायद जेकब को पसंद नहीं आई और उन्होंने सोलो को रोकते हुए कहा कि उन्होंने दखल देने के लिए नहीं कहा था। वो खुद चीजें हैंडल कर लेते। इससे पहले उनके बीच चीजें बिगड़ती, एलए नाइट ने आकर जेसी मटेओ पर अटैक कर दिया। देखना होगा कि सोलो और जेकब की स्टोरी किस दिशा में जाती है। View this post on Instagram Instagram Post