Jeff Cobb Reacts WWE Debut: WWE बैकलैश (Backlash 2025) में जैफ कॉब (Jeff Cobb) ने धमाकेदार अंदाज में डेब्यू कर लिया। पूर्व NJPW स्टार को देखकर फैंस एकदम हैरान थे। जैफ के काफी समय से WWE के साथ जुड़ने की अफवाह थी और अब वो ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी का हिस्सा बन चुके हैं। इसपर जैफ ने चुप्पी तोड़ी है।
जैफ कॉब ने अपने डेब्यू से जुड़ी WWE की ऑफिशियल पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। जैफ ने फैंस द्वारा डेब्यू पर मिले जबरदस्त सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहा। इसी बीच कॉब ने रिटायरमेंट को पीछे छोड़ने के बारे में भी बात की। कुछ समय पहले उन्होंने रिटायर होने के बारे में कहा था लेकिन उन्होंने असल में ऐसा कुछ नहीं किया। कॉब ने बताने का प्रयास किया कि वो मजाक कर रहे थे। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा,
"सभी को धन्यवाद! मैं खुश हूं कि मैंने रिटायरमेंट को पीछे छोड़ दिया है और मैं मसल मीच से सेंट लुइस बहुत कम समय में आ गया।"
आप नीचे जैफ कॉब की पोस्ट देख सकते हैं:
WWE Backlash 2025 में जैफ कॉब का डेब्यू किस तरह से देखने को मिला?
जैफ कॉब ने WWE में अपना शानदर डेब्यू किया। Backlash 2025 की शुरुआत यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच से हुई थी। जेकब फाटू, एलए नाइट, ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट के बीच यहां भिड़ंत हुई। मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से अच्छा रहा। अंत में मैकइंटायर और प्रीस्ट फैंस के बीच लड़ते हुए धराशाई हो गए। एलए नाइट के पास मोमेंटम था। इसी बीच सोलो सिकोआ ने दखल देते हुए उनका ध्यान भटका दिया।
अचानक से जैफ कॉब ने डेब्यू करते हुए एलए नाइट पर हमला किया और उन्हें रिंग पोस्ट में धकेल दिया। सोलो अपने साथ जैफ को लेकर आए थे। फाटू ने इस दखल का फायदा उठाया और नाइट को मूनसॉल्ट देकर पिन करते हुए जीत अपने नाम कर ली। सोलो ने पिछले साल टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू का डेब्यू कराकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने कुछ ऐसा ही जैफ कॉब के साथ भी किया है। देखना होगा कि कॉब का अगला कदम क्या होगा।