WWE रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 को अब कुछ ही दिन बचे हुए है। मेंस और विमेंस रंबल मैच के लिए कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब इस लिस्ट में कुछ और WWE सुपरस्टार्स का नाम जुड़ गया है। पेटन रॉयस(Peyton Royce), जैफ हार्डी(Jeff Hardy) और एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss) ने रंबल मैच में एंट्री का ऐलान कर दिया है।ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर बड़ा खतरा मंडराया, सुपरस्टार ने दिया अचानक अटैक करने का बड़ा इशारा3 सुपरस्टार्स ने WWE Royal Rumble 2021 में अपनी एंट्री का ऐलान कियामेंस और विमेंस रंबल मैच की जद्दोजहद अब बढ़ती जा रही है। फैंस को भी बड़े सरप्राइज मिलने अभी बाकि है। लेकिन इससे पहले WWE सुपरस्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। WWE के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट में एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें जैफ हार्डी ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। ये भी पढ़ें: WWE दिग्गज ट्रिपल एच का बड़ा खुलासा, क्रिकेट में 'भगवान' बन सकते थे.@JEFFHARDYBRAND has officially declared for the 2021 #RoyalRumble Match! pic.twitter.com/evXoCJGfKP— WWE (@WWE) January 18, 2021जैफ हार्डी के इस ऐलान के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आए क्योंकि ये सुपरस्टार बहुत ही पुराना WWE में है। कई ऐतिहासिक मुकाबलों में इन्होंने हिस्सा लिया। विमेंस रंबल मैच के लिए भी दो सुपरस्टार्स ने अपने नाम का ऐलान किया। पेटन रॉयस ने भी कहा कि वो विमेंस रंबल मैच में बवाल मचाने के लिए तैयार हैं।.@PeytonRoyceWWE has officially declared for the 2021 #RoyalRumble Match! pic.twitter.com/eVt3GtC8do— WWE (@WWE) January 18, 2021एलेक्सा ब्लिस के नाम का इंतजार भी फैंस पहले से कर रहे थे। और उन्होंने भी रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। विमेंस डिवीजन में इस समय एलेक्सा ब्लिस का सबसे बड़ा नाम है। इस बार रंबल मैच में वो सबसे फेवरेट भी मानी जा रही हैं। Royal Rumble का आयोजन 31 जनवरी को होगा। और इसके लिए कई बड़े मैचों का ऐलान हो चुका हैं।Royal Rumble 2021 का अभी तक का मैच कार्ड इस प्रकार है:1- ड्रू मैकइंटायर (चैंपियन) vs गोल्डबर्ग (WWE चैंपियनशिप)2- रोमन रेंस (चैंपियन) vs केविन ओवेंस (WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच)3- मेंस Royal Rumble मैच - एजे स्टाइल्स, रैंडी ऑर्टन, ओटिस, बॉबी लैश्ले, डेनियल ब्रायन, द मिज, जे उसो, सिजेरो, जैफ हार्डी4- विमेंस Royal Rumble मैच - डैना ब्रुक, मैंडी रोज, नाया जैक्स, शार्लेट फ्लेयर, बेली, बियांका ब्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, पेटन रॉयसWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।