WWE दिग्गज Roman Reigns के पिता को Jey Uso ने किया एक्नॉलेज, शानदार तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

WWE
जानिए WWE सुपरस्टार ने क्या पोस्ट किया? (Photo: WWE.com)

Jey Uso Tribute Sika Anoa’i: WWE हॉल ऑफ फेमर सिका अनोआ'ई (Sika Anoa’i) का निधन हो गया है। रेसलिंग जगत के कई दिग्गज इस पर अपनी संवेदना प्रकट कर चुके हैं। जे उसो ने भी सिका को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। आपको बता दें रोमन रेंस (Roman Reigns) के पिता सिका अनोआ'ई हैं।

Ad

सिका और उनके भाई अफा वाइल्ड समोअंस नामक टैग टीम का हिस्सा थे। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में बहुत नाम कमाया और कई बार टाइटल अपने नाम किए। साल 2007 में इन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। सिका के भतीजे जाहरूस ने सबसे पहले उनके निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी।

सोशल मीडिया पर WWE के कई मौजूदा स्टार्स ने सिका के निधन पर अपनी प्रतिक्रियांए दीं, जिसमें अनोआ'ई परिवार के सदस्य जे उसो भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर WWE की पोस्ट को दोबारा शेयर किया। जे ने इंडेक्स फिंगर इमोजी पोस्ट कर सिका को एक्नॉलेज किया। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

Ad

जे उसो अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। रेड ब्रांड में वो इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। रोमन रेंस को पिछले चार सालों में बहुत सफलता मिली। इसमें द उसोज़ (जे और जिमी उसो) का बहुत बड़ा योगदान रहा। जे उसो की राइवलरी तो रोमन रेंस और जिमी से भी रही।

WWE WrestleMania XL में जे उसो ने हासिल की थी शानदार जीत

Hell in a Cell 2020 में रेंस और जे के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आई क्विट मैच हुआ था। इसमें रेंस ने जीत हासिल की थी। बाद में रेंस को एक्नॉलेज करने के लिए एंट्रेंस रैंप पर सिका और अफा भी आए थे। पिछले साल SummerSlam में इन दोनों के बीच मैच हुआ था। वहां पर जिमी ने जे को धोखा दे दिया था। इस वजह से जे को हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद जे ब्लडलाइन छोड़कर रेड ब्रांड का हिस्सा बन गए। वहां पर अभी तक वो कई बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं। टाइटल मैच भी उन्हें कई बार मिले लेकिन सफलता नहीं मिली। WWE WrestleMania XL में इस साल जे का मुकाबला जिमी के साथ हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। अंत में जे ने शानदार जीत हासिल की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications