"75 साल की उम्र में WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन वैसे ही काम करते हैं जैसे 25 साल की उम्र में करते थे"

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

दिग्गज जिम रॉस(Jim Ross) ने इस बार WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन(Vince McMahon) की हेल्थ और WWE फ्यूचर को लेकर बड़ा बया दिया है। जिम रॉस का कहना है कि उन्हें नहीं लगता विंस मैकमैहन अपने रोल से अभी पीछे हटने वाले हैं। और एक ही चीज है जो उऩ्हें रोक सकती है वो उनकी हेल्थ हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसी

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ा बयान

सभी को पता है WWE को इतने बड़े मुकाम तक ले जाने के लिए विंस मैकमैहन ने बहुत कुछ किया है। कई कड़े निर्णय उन्होंने लिए है। विंस मैकमैहन इस समय 75 साल के हैं। WWE में जो भी होता है वो विंस मैकमैहन के ही फैसले से होता है। जिम रॉस ने पिछले साल AEW ज्वाइन की थी। लेकिन 22 साल तक वो विंस मैकमैहन के साथ भी काम किए है। विंस मैकमैहन की हर एक चीज जिम रॉस जानते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामने

Grilling JR पॉडकास्ट में हाल ही में उन्होंने अपना इंटरव्यू दिया। जिम रॉस ने कहा कि विंस मैकमैहन आज भी वैसे ही काम करते हैं जैसे 25 साल की उम्र में करते थे। जिम रॉस ने कहा,

विंस मैकमैहन का शेड्यूल काफी बिजी है। उऩके पास कंपनी की कई तरह की जिम्मेदारियां हैं। मैंं हमेशा उनके हेल्थ को लेकर चिंता में रहता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि विंस मैकमैहन अभी अपने काम से पीछे हटने वाले नहीं है। उनकी हेल्थ जब साथ नहीं देगी तभी वो पीछे हट सकते हैं। विंस मैकमैहन 75 साल की उम्र में भी बहुत ज्यादा काम करते हैं।

विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा नाम पूरी दुनिया है। WWE में किसी तरह से बिजनेस किया जाता है उनसे अच्छे से कोई नहीं जानता है। सबसे बड़ी बात ये है कि WWE में उनके अलावा किसी और की चलती भी नहीं है। अपने कड़े फैसलों के लिए विंस मैकमैहन जाने जाते हैं। शायद इसी वजह से वो आज सफल बिजनेसमैन भी है। विंस मैकमैहन को लेकर कई पुराने दिग्गजों ने बयान दिया है। और सभी ये ही कहते हैं कि वो आज भी शानदार तरीके से एक्टिव रहते हुए काम करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications