WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी से पहले उनके भाइयों के मैच में आने की अफवाहों के बीच आया अपडेट, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE दिग्गज रोमन रेंस की वापसी के बाद क्या हो सकती थी किसी की वापसी (Photos: WWE.com)
WWE स्टार्स जिमी और जे उसो को लेकर अपडेट (Photos: WWE.com)

The Usos update on WWE SummerSlam 2024: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के मेन इवेंट में सोलो सिकोआ का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) से हुआ था। इसके अंतिम पलों में रोमन रेंस ने वापसी की थी। इसको फैंस ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद ऑनलाइन यह कयास लगने लगे थे कि जे और जिमी उसो भी वापसी करने वाले थे लेकिन बाद में इसको रोक दिया गया।

सोलो और कोडी वाले इस मैच में पूरे ब्लडलाइन ग्रुप का दखल देखने को मिला। ब्लडलाइन रूल्स के तहत हो रहे मैच में सोलो की मदद के लिए पहले टामा टोंगा और टोंगा लोआ ने दखल दिया और फिर कुछ समय बाद जेकब फाटू भी नजर आए। वहीं, कोडी की मदद के लिए पहले केविन ओवेंस और बाद में रैंडी ऑर्टन नजर आए।

इसी मैच में एक समय पर जेकब फाटू ने अनाउंसर्स डेस्क पर कोडी रोड्स को लिटा रखा था। उन्होंने डाइविंग स्प्लैश दिया, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह चोटिल हो गए थे। फैंस ने इसके बाद यह कयास लगाए कि द उसोज़ भी बाहर आने वाले थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया था। Fightful Select ने अपनी नई रिपोर्ट में यह खुलासा करते हुए फैंस को चौंकाने वाली जानकारी दी है कि WWE SummerSlam 2024 में जे उसो या जिमी बाहर नहीं आने वाले थे। उन्होंने लिखा,

"ऑनलाइन चल रहे कयासों से अलग, कोई भी प्लान या ऑडिबल नहीं था कि ओरिजिनल प्लान से हटकर जिमी उसो या जे उसो को इस मैच का हिस्सा बनाया जाए।"

WWE में जे उसो और जिमी उसो आखिरी बार कब नज़र आए थे?

द उसोज़ दो सगे भाइयों जिमी और जे उसो की टैग टीम है। इसमें से जिमी उसो को WrestleMania XL के बाद वाले SmackDown में देखा गया था। यहां पर उन्हें टामा टोंगा और सोलो सिकोआ ने हमला करके एक्शन से दूर कर दिया था। वह चोटिल हो गए थे और अभी ठीक हो रहे हैं।

जे उसो वहीं हालिया Raw एपिसोड में नजर आए थे। यहां उनका मुकाबला कार्लिटो से एक सिंगल्स मैच में हुआ था। इस मैच में कार्लिटो ने जे को हराने का प्रयास किया लेकिन वह उसमें सफल नहीं रहे थे। उससे उलट जे उसो ने मैच के अंत में एक स्पीयर लगाकर जीत अपने नाम कर ली थी। यह देखना होगा कि जिमी कब वापसी करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now