बर्थडे स्पेशल- पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के बारे में खास बातें

19 जुलाई को जिंदर महल का जन्मदिन होता है। जिंदर महल WWE के पूर्व चैंपियन रह चुके हैें। WWE रिंग में जिंदर महल ने भारत का नाम काफी ऊंचा किया है। आज पूरी दुनिया इस चैंपियन को जानती है। जिंदर महल ने WWE में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। जिंदर महल को WWE में उनकी मेहनत के हिसाब से पुश भी दिया गया। इसका फायदा जिंदर महल ने उठाया। जब भी जिंदर महल का नाम आता है तो भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। द ग्रेट खली के बाद जिंदर महल ने WWE में भारत का झंडा ऊंचा किया। जिंदर महल के जन्मदिन पर फैंस उन्हें अनोखे अंदाज में विश कर रहे हैं।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल के बारे में खास बातें

-जिंदर महल का जन्म 19 जुलाई 1986 को हुआ था, वो भारतीय मूल के इंडो कनाडियन रेसलर हैं।

-WWE में जिंदर महल को सबसे पहले साइन उनके पंजाबी बोलने के कारण किया गया था जिसके बाद वो द ग्रेट खली के साथ स्टोरीलाइन में आए थे। उन्होंने हीथ स्लेटर और ड्रू मैकइंटायर के साथ 3 MB नाम का ग्रुप बनाया था।

-साल 2014 में ड्रू मैकइंटायर और जिंदर महल को WWE से निकाल दिया गया था।

-WWE से बाहर होने के बाद जिंदर महल ने जबरदस्त ट्रेनिंग की और अपनी बॉडी पर काम करते हुए एक बार फिर WWE में वापसी की और वो रॉ रोस्टर का हिस्सा बने थे।

-स्मैकडाउन लाइव के एक्सक्लूसिव पीपीवी बैकलैश में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर पहली बार WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया था और साथ ही में वो WWE चैंपियन बनने वाले 50वें सुपरस्टार भी थे। ये पल काफी चौंकाने वाला था।

-जिंदर महल ने इसके बाद मनी इन द बैंक, बैटलग्राउंड पीपीवी में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ चैंपियनशिप को डिफेंड किया था तो उसके बाद समरस्लैम और हैल इन ए सैल पीपीवी में उन्होंने शिंस्के नाकामुरा को हराते हुए WWE को डिफेंड किया। बाद में एजे स्टाइल्स ने उन्हें हराकर WWE चैंपियनशिप कोे अपने नाम किया था।

-जिंदर महल, गामा पहलवान के भतीजे हैं। जिंदर महल एक रेसलिंग फैमिली से आते हैं। उनकी फैमिली में सिर्फ गामा सिंह ही प्रोफेशनल रेसलिंग में बड़ा नाम बना पाए। पंजाब में पैदा होने वाले गामा सिंह 1960 में कनाडा शिफ्ट हो गए और उन्होंने स्टू हार्ट के अंदर ट्रेनिंग ली।

ये भी पढ़ें: 3 सुपरस्टार्स जिनकी एक्सट्रीम रूल्स में जीत लगभग तय है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications