"मेरे रास्ते पर चलकर ही ड्रू मैकइंटायर WWE चैंपियन बने और मैंने ही उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाया"

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ा बयान सामने आया

WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) ने एक बार फिर ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिंदर महल ने कहा कि ड्रू मैकइंटायर को WWE चैंपियन बनने का रास्ता उन्होंने दिखाया था। Fightful से बात करते हुए इस बार महल ने बहुत बड़ा बयान दिया। जिंदर महल ने ये भी कहा कि उनके ब्लूप्रिंट पर चलकर ही मैकइंटायर चैंपियन बने।

Ad

WWE सुपरस्टार जिंदर महल ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

साल 2017 में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। पिछले साल मेगा इवेंट में ब्रॉक लैसनर को हराकर ड्रू मैकइंटायर चैंपियन बने थे। महल और मैकइंटायर बहुत अच्छे दोस्त थे और साथ में दोनों ने बहुत अच्छा काम भी किया। दोनों के बीच इस साल जबरदस्त राइवलरी भी देखने को मिली और बाजी मैकइंटायर ने मारी। जिंदर महल ने मैकइंटायर को लेकर कहा,

ड्रू से पहले मैं WWE में आया था। आने के बाद मैं WWE चैंपियन बना। मैकइंटायर से पहले मैंने ये उपलब्धि हासिल की। ड्रू से पहले मैंने मेन इवेंट में काम किया। मीडिया की नजरों में मैकइंटायर से पहले मैं आया। ड्रू अब अपने आप को मुझसे बेहतर मानते हैं। सभी को पता है कि मैकइंटायर ने क्या काम किया। मैं अभी भी कई चीजें करता हूं लेकिन एडवर्टाइज नहीं करता।
मैकइंटायर जो शूट पहनते हैं वो स्टाइल कहां से आया। ये सब महाराजा की वजह से हुआ। मैकइंटायर को इस समय अपने आप पर जो भरोसा है वो भी मेरी वजह से है। अगर महल चैंपियन नहीं बनते तो मैकइंटायर भी नहीं बन पाते। मैंने मैकइंटायर को इस चीज का रास्ता दिखाया। जो संभव हो सकता था वो मैंने किया। मैंने उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाया।

WWE में जिंदर महल और मैकइंटायर का रास्ता लगभग एक जैसा रहा है। दोनों का करियर भी लगभग एक जैसा ही है। मैकइंटायर से पहले जरूर जिंदर महल को सफलता मिली और वो WWE चैंपियन बने। मौजूदा रोस्टर में इस समय मैकइंटायर का कद बहुत ऊंचा है। मैकइंटायर अब ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिए गए है और रोमन रेंस के साथ जल्द ही उनकी राइवलरी शुरू होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications