भारतीय सुपरस्टार ने WWE से रिलीज के बाद पहली चैंपियनशिप जीत पर दी खास प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर आकर भरी हुंकार

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार ने जीती चैंपियनशिप (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE स्टार ने जीती चैंपियनशिप (Photo: WWE.com)

Jinder Mahal Reacts Winning First Championship Outside WWE: WWE द्वारा जिंदर महल (Jinder Mahal) को अप्रैल 2024 में रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से महल के भविष्य को जानने के लिए फैंस उत्साहित थे। महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर कदम रखा और अब वो इतिहास रचते हुए WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पहली चैंपियनशिप जीतने में सफल हो गए हैं। उनकी अब इस चीज़ पर प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

Ad

जिंदर महल ने अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए हुंकार भरी और रिंग अनाउंसर के अंदाज में मैसेज लिखते हुए खुद को Black Label Pro Wrestling का नया चैंपियन बताया।

आप नीचे जिंदर महल की पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

18 जुलाई 2024 को जिंदर महल फ्री एजेंट बन गए थे। इसी के साथ उनका नॉन-कम्पीट क्लॉज़ खत्म हो गया था। महल ने अपने नए नाम राज धेसी द्वारा नज़र आना शुरू किया। Black Label Pro में कुछ समय पहले महल ने डेब्यू करते हुए केविन कू पर हमला किया था। फैंस यह देखकर एकदम हैरान रह गए थे।

26 जुलाई 2024 को हुए Old Habits Die Screaming शो पर जिंदर महल का सामना डॉमिनिक गर्रिनी से BLP हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ था। महल का मैच पहले चैंपियन केविन कू से ही होने वाला था लेकिन वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं थे। इसी वजह से केविन के दोस्त डॉमिनिक ने उनकी जगह लेकर उनके टाइटल को बचाने की कोशिश की।

भारतीय मूल के स्टार ने शानदार प्रदर्शन किया और गर्रिनी को हरा दिया। इसी के साथ महल ने BLP हैवीवेट चैंपियनशिप पर कब्जा किया। उनकी शुरुआत काफी अच्छी रही है और यह WWE द्वारा निकाले जाने के बाद उनकी पहली चैंपियनशिप जीत रही। ऐसा लग रहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे जाकर मॉडर्न डे महाराजा कई टाइटल जीतने वाले हैं।

WWE में जिंदर महल ने कितनी चैंपियनशिप जीती है?

जिंदर महल ने WWE में 12 साल तक काम किया और इतने लंबे करियर में महल कई बार चैंपियन बनने में सफल हुए। आपको बता दें कि जिंदर ने एक बार WWE चैंपियनशिप और एक बार ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा कंपनी के साथ अपने रन के दौरान वो 24/7 चैंपियन बनने में भी सफल रहे। वो दो बार यह टाइटल जीते। इसके अलावा महल ने कई अन्य मौकों पर भी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज लिया लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications