भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली को पूर्व चैंपियन ने रिंग में दोबारा वापसी करने का दिया न्यौता, कहा- इंतजार रहेगा

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE सुपरस्टार और पूर्व चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) ने हाल ही में Sportskeeda Wrestling को अपना इंटरव्यू दिया। जिंदर महल ने यहां द ग्रेट खली (The Great Khali) की WWE में वापसी को लेकर अपनी बात रखी। महल ने कहा कि वो खली की WWE में वापसी देखना चाहते हैं। महल ने खली की जमकर तारीफ भी इस दौरान की। महल ने खली को हॉल ऑफ फेम के लिए भी बधाई दी।

Ad

WWE दिग्गज द ग्रेट खली को लेकर जिंदर महल ने दिया बड़ा बयान

भारतीय मूल के जिंदर महल ने सबसे बड़ी बात ये कही कि अगर उनके हाथ में पावर आ जाए तो फिर वो खली को हर हफ्ते टीवी पर अपने साथ लाएंगे। जिंदर महल खली के साथ WWE में काम करना चाहते हैं। महल ने इस बार खली को वापसी का न्यौता भी दे दिया।

मुझे अच्छा लगेगा अगर खली वापसी करेंगे। WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के लिए खली को बधाई। खली हमेशा शानदार सुपरस्टार रहे। अगर मेरे हाथ में सभी चीजें आ जाएं तो फिर मैं खली को हर हफ्ते टीवी पर लाऊंगा। मेरी तरफ से खली को WWE में आने का न्यौता है। अगर खली आएंगे तो फिर मजा आएगा और मुझे इस चीज का इंतजार रहेगा।

youtube-cover
Ad

खली ने साल 2006 से 2014 तक WWE में एक्टिव रेसलर के रूप में काम किया। इसके बाद साल 2017 में वो एक बार रिंग में नजर आए। जिंदर महल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ मैच जीताने में खली ने अपना रोल निभाया था। इस साल खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

ऐसा नहीं है कि जिंदर महल ने पहली बार खली को लेकर कोई बयान दिया। इससे पहले भी महल ने हमेशा खली की तारीफ की और उनकी वापसी के बारे में कहा। खली का WWE में काफी बेसब्री से इंतजार महल कर रहे हैं। महल के साथ इस समय वीर-शैंकी भी काम कर रहे हैं। हाल ही में महल का मैच ड्रू मैकइंटायर के साथ हुआ था। इस मैच में महल को हार का सामना करना पड़ा था।

खली WWE में वापसी करेंगे या नहीं किसी को नहीं पता। WWE उनकी वापसी फ्यूचर में कभी ना कभी करा सकता है। इससे बिजनेस को भी बहुत फायदा होगा। WWE में मौजूद भारतीय सुपरस्टार्स को भी इससे काफी मदद मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications