ये साल WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर(drew-mcintyre) के लिए काफी खास रहा है। साल की शुरूआत में मैकइंटायर ने WWE रॉयल रंबल जीता और इसके बाद WWE रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर चैंपियन बने। इसके बाद लगातार उन्होंने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। इस समय काफी अच्छा काम मैकइंटायर कर रहे हैं। मैकइंटायर ने काफी मेहनत की है और फैंस का सपोर्ट भी इस समय उन्हें मिल रहा है। इस हफ्ते WWE रॉ में मैकइंटायर ने आर ट्रुथ के साथ टीम बनाकर बॉबी लैश्ले और एमवीपी के साथ मुकाबला किया। WWE टाइटल के लिए ये मैच हुआ था। इस मैच में मैकइंटायर ने अपनी WWE चैंंपियनशिप डिफेंड कर ली। ये भी पढ़ें:6 साल बाद रिंग में वापसी करने वाले ऐज के दोस्त पर हुआ घातक हमला, WWE दिग्गज ने दिया धोखाWWE रॉ टॉक में इसके बाद मैकइंटायर और आर ट्रुथ ने हिस्सा लिया। यहां पर कई मुद्दों पर उऩ्होंने बात की और मैच के बारे में भी बताया। समोआ जो ने इसके बाद आर ट्रुथ से पूछा की उनके बचपन के दोस्त जॉन सीना के साथ अगर मैकइँटायर का मैच हो तो कौन जीतेगा। रॉ टॉक शो के क्लोजिंग मोमेंट में WWE चैंपियन ने जॉन सीना के साथ मैच को छेड़ दिया। मैकइंटायर ने कहा कि उन्होंने 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना के साथ सिंगल मैच में कभी काम नहीं किया। तो क्या आने वाले समय में हम इन दोनों के बीच मैच देख सकते हैं?Bring on @DMcIntyreWWE vs. @JohnCena ASAP. #RAWTalk pic.twitter.com/qv8GSacO1d— WWE Network (@WWENetwork) June 16, 2020WWE चैंपियन के तौर पर मैकइंटायर का जलवाWWE रेसलमेनिया में मैकइंटायर ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। ये सबसे बड़ी उपलब्धि उनके लिए थी। इसके बाद मैकइंटायर ने बिग शो, सैथ रॉलिंस और बॉबी लैश्ले के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंंड किया। समरस्लैम अब जल्द ही आने वाला है और अब देखना होगा कि इस बड़े पीपीवी में उनका सामना किसके साथ होगा। जिंदर महल के साथ कई दिन से मैकइंटायर के मैच की बातें चल रही है। .@B̶r̶o̶c̶k̶L̶e̶s̶n̶a̶r̶@W̶W̶E̶T̶h̶e̶B̶i̶g̶S̶h̶o̶w̶@W̶W̶E̶R̶o̶l̶l̶i̶n̶s̶@f̶i̶g̶h̶t̶b̶o̶b̶b̶y̶Bring on the next challenger for @DMcIntyreWWE. #WWEBacklash pic.twitter.com/UpEkeYQqtS— WWE (@WWE) June 15, 2020