"WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करना चाहता हूं"

Enter caption

WWE चैंपियन मैकइंटायर का मुकाबला समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन के साथ होगा। इस बड़े पीपीवी में मैकइंटायर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे। लेकिन मैकइंटायर अब इस चैंपियनशिप को WWE दिग्गज जॉन सीना के खिलाफ भी डिफेंड करना चाहते हैं।SunSport को हाल ही में WWE चैंपियन मैकइंटायर ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर से यहां पर जॉन सीना की वापसी के बारे में पूछा गया था और मैकइंटायर ने कहा कि वो जॉन सीन के खिलाफ टाइटल मैच चाहते हैं। मैकइंटायर ने ये भी कहा कि उनकी लिस्ट में जॉन सीना का नाम भी पहले से शामिल हैं।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना इस समय पार्ट टाइमर की भूमिका में WWE में काम कर रहे हैं। कभी -कभी वो यहां पर नजर आते हैं। WWE रेसलमेनिया के बाद से वो नजर नहीं आए है। WWE रेसलमेनिया में ब्रे वायट के साथ उनका मुकाबला हुआ था।

WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का करियर

Ad

WWE रेसलमेनिया में मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की थी। तब से कई बार वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर चुके हैं। लेकिन समरस्लैम में उनके लिए कड़ी परीक्षा है। क्योंकि रैंडी ऑर्टन को हराना बहुत ही मुश्किल काम है। पिछले कुछ समय से रैंडी ऑर्टन और मैकइंटायर के बीच फ्यूड चल रही है। इस हफ्ते रॉ में भी रैंडी ऑर्टन ने रिक फ्लेयर को धोखा दिया है। रैंडी ऑर्टन ने पहले लो ब्लो रिक फ्लेयर को मारा और फिर पंट किक भी मार दी।

रैंडी ऑर्टन द्वार रिक फ्लेयर को धोखा देने से अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है। फैंस को समरस्लैम में होने वाले मैच में अब कुछ नई कहानी नजर आ सकती है। समरस्लैम को होने में अभी कुछ समय बांकि है। और इससे पहले रॉ में कुछ ना कुछ नया धमाका देखने को मिल सकता है।

वैसे ये साल अभी तक मैकइंटायर के लिए सही रहा है। साल की शुरूआत में उन्होंने पहले रॉयल रंबल जीता और इसके बाद लैसनर को चुनौती पेश की। हालांकि मार्च के बाद से ही फैंस कोरोना के चलते एरीना में नहीं आए है। ये थोड़ा परेशानी का सबब है। क्योंकि फैंस के सामने अगर मैकइंटायर चैंपियन बनते तो इसका मजा कुछ और होता। फिलहाल वो मौजूदा चैंपियन है। कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि वो अपनी चैंपियनशिप को समरस्लैम में हार सकते हैं। खैर फिलहाल अब फैंस को समरस्लैम का इंतजार है।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications