जॉन सीना के सबसे पुराने "दुश्मन" ने 4 साल बाद WWE में की वापसी

Enter caption

WWE फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और नेक्सस ग्रप के लीडर वेड बैरेट ने WWE के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इन रिंग करियर में हमेशा उन्होंने धमाल मचाया। लेकिन चार साल बाद नए रोल में वो अब यहां नजर आएंगे। WWE NXT में कमेंट्री की भूमिका में नजर आएंगे। वेड बैरेट ने एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।Sports Illustrated को वेड बैरट ने सबसे पहले अपने कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया। WWE हॉल ऑफ फेमर बेथ फीनिक्स और जोसेफ के साथ में कमेंट्री टेबल पर अब वो नजर आएंगे। बैरेट की वापसी पर ट्विटर पर फैंस भी खुश नजर आए।

Ad

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

WWE में हुई वापसी

हालांकि बैरेट पहले से यहां पर नजर आ रहे थे लेकिन किसी को इसके बारे में पता नहीं था। अब बैरेट ने खुद ही WWE कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बता दिया है। बैरेट ने भी अपनी बात रखी और कहा,

हमारा लक्ष्य कुछ और है। WWE के और प्रोग्राम से यूनिक ये हैं। रॉ और स्मैकडाउन में जो आप सुनते हैं उसकी कॉर्बन कॉपी हम नहीं बनेेंगे। मैं बैथ को कई सालों से जानता हूं। काफी टैलेंटेड वो हैं। जोसेफ को अभी सिर्फ मैं जान रहा हूं। मैं सीखने के लिए और इन दोनों के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। एक अच्छा यूनिट बनाने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा।

साल 2016 में वेड बैरेट WWE से चले गए थे। गर्दन में उनकी इंजरी आ गई थी। और ये खतरनाक इंजरी थी। इस वजह से उनका इन रिंग करियर खत्म हो गया था। वो इसके बाद कभी नजर भी नहीं आए। हालांकि जब उनकी गर्दन ठीक हुई तो रेसलिंग के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर उन्होंने काम किया। लेकिन अब WWE में भी उनकी किरदार बदल गया है। NXT कमेंट्री टेबल पर वो नजर आएंगे।

WWE में एक वक्त पर नेक्सस ग्रुप का कहर था। इस ग्रुप को बैरेट ही लीड करतेे थे। इस ग्रुप ने सबसे पहले जॉन सीना को अपना निशाना बनाया था। WWE में जॉन सीना के सबसे बड़े दुश्मनों की लिस्ट में बैरेट भी आते हैं। माइक पर भी वेड का काफी अच्छा काम था। इस वजह से फैंस के बीच वो जल्दी छा गए थे। WWE में वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुके हैं। वैसे बैरेट का WWE में करियर काफी शानदार रहा है।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस को लेकर WWE दिग्गज ने जाहिर की निराशा, 6 फुट 2 इंच का सुपरस्टार की होगी सर्जरी, सैथ रॉलिंस ने किया हैरान

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications