भारत में होने वाले WWE Superstar Spectacle इवेंट से कुछ घंंटे पहले John Cena ने भारतीय फैंस को दिया दिल छू देने वाला संदेश 

Pankaj
WWE Superstar Spectacle में जॉन सीना दिखाएंगे कमाल
WWE Superstar Spectacle में जॉन सीना दिखाएंगे कमाल

John Cena: WWE Superstar Spectacle के आयोजन में अब कुछ ही घंंटे बचे हैं। इस इवेंट का हिस्सा जॉन सीना (John Cena) भी होंगे। भारतीय फैंस सीना को एक्शन में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर जॉन भी बहुत उत्साहित नज़र आ रहे हैं। उन्होंने भारतीय फैंस को खास संदेश भी दिया है।

Ad

Superstar Spectacle इवेंट का आयोजन जीएमसी बालायोगी इंडोर स्टेडियम (गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम), हैदराबाद में होगा। यह भारत में साल 2017 के बाद से होने वाला पहला लाइव इवेंट होगा। हैदराबाद में पहली बार आयोजित होने वाला भी पहला WWE लाइव इवेंट यह होगा।

Superstar Spectacle इवेंट में फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। जॉन सीना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर लुडविग काइजर और जियोवानी विंची का सामना करेंगे। सीना ने ट्विटर पर संदेश देते हुए कहा,

मुझे हमेशा WWE के खास मोमेंट और यादों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। मैं इन्हें और अधिक खास बनाने की आशा कर रहा हूं। जल्द ही मिलते हैं, WWESuperstarSpectacle।
Ad

जॉन सीना पिछले कुछ दिनों से चर्चा में चल रहे हैं। पिछले हफ्ते Smackdown में उन्होंने वापसी की थी। उनके सैगमेंट में जिमी उसो ने दखलअंदाजी की थी। अंत में उन्होंने उसो को अपना फिनिशर दिया।

सीना ने WWE Payback 2023 को होस्ट भी किया। बैकस्टेज उन्होंने कुछ इंटरव्यू भी लिए। द मिज़ और एलए नाइट के बीच भी मुकाबला इस शो में हुआ था। इस मैच में सीना ने गेस्ट रेफरी की भूमिका निभाई थी।

सीना आगे कुछ महीनों तक WWE रिंग में अपना जलवा दिखाते हुए नज़र आएंगे। फिलहाल तो उनकी नजरें Superstar Spectacle इवेंट पर होंगी। भारतीय फैंस को वो कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर देंगे। साल 2006 में इससे पहले उन्होंने भारतीय जमीन पर अपना जलवा दिखाया था। Superstar Spectacle इवेंट में फैंस को कुछ अन्य मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान, सांगा और जिंंदर महल भी अपना जलवा दिखाएंगे

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने दिया था बड़ा बयान

भारतीय फैंस इस बार बैकी लिंच का जलवा नहीं देख पाएंगे। दरअसल उनका पासपोर्ट थोड़ा सा फट गया था, इस वजह से उन्हें दक्षिण एशियाई देश की यात्रा करने से रोक दिया गया। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications