जॉन सीना सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। हाल ही में पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर(Luke Harper) का निधन 41 साल में हो गया था। पूरा रेसलिंग वर्ल्ड शोक में इस खबर के बाद आ गया था। WWE दिग्गज जॉन सीना(John Cena) ने भी ल्यूक हार्पर को शानदार अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है। जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर दिल छू देने वाला पोस्ट ल्यूक हार्पर के लिए किया।
यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 11 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं?
जॉन सीना ने पूर्व WWE सुपरस्टार ल्यूक हार्पर को शानदार अंदाज में दिया ट्रिब्यूट
जॉन सीना इस बार काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ल्यूक हार्पर के लिए शानदार पोस्ट किया। जॉन सीना ने एक पेंट की गई तस्वीर उनकी पोस्ट की। खास अंदाज में जॉन सीना ने ल्यूक हार्पर को ट्रिब्यूट दिया है।
दरअसल इस स्ट्रीट आर्ट को एक प्रो रेसलिंग फैन डेविड स्पीड ने बनाया है। ल्यूक हार्पर के निधन के बाद उनकी याद में ये बनाया गया। ल्यूक हार्पर को सभी प्रमोशंस अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। WWE ने भी एक और वीडियो पैकेज ल्यूक हार्पर का फिर से डाला है। ये काफी इमोशनल वीडियो ल्यूक हार्पर का नजर आ रहा है। WWE के मौजूदा कई बड़े सुपरस्टार्स ने उन्हें इस वीडियो के जरिए याद किया है।
ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble मैच में 2 या उससे कम सेकंड्स तक ही टिक पाए
जॉन सीना इससे पहले भी एक बार ल्यूक हार्पर के बारे में कह चुके हैं। इस बार उन्होंने शानदार तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर का पोस्ट करने का मतलब है कि जॉन सीना काफी दुखी इस समय है। ल्यूक हार्पर का निधन 41 साल में ही हो गया। जब ये खबर आई तो किसी को भी इस पर भरोसा नहीं हुआ। सभी काफी चौंक गए थे। करीब सात साल तक ल्यूक हार्पर ने WWE में काम किया था। पिछले साल वो WWE छोड़कर AEW चले गए थे। टैग टीम डिवीजन में ल्यूक हार्पर का बहुत बड़ा नाम था।
ल्यूक हार्पर के निधन के बाद जॉन सीना सहित तमाम दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया था। सभी ने अपने-अपने अंदाज में ल्यूक हार्पर को याद किया। सभी उनकी फैमिली के साथ खड़े नजर आए।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
Published 06 Jan 2021, 14:05 IST