सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच के रिलेशनशिप को लेकर जॉन सीना का बड़ा बयान

Enter caption

यूएस मैगजीन में हाल ही में सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने बैकी लिंच के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की।सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच और जॉन सीना ने "Dolittle" प्रीमियर पर हिस्सा लिया। रॉलिंस और बैकी ने यहां ये बताया कि जॉन सीना उनके रिलेशनशिप के बारे में क्या सोचते हैं। बैकी ने बताया कि सीना ने कहा कि वो दोनों के रिलेशनशिप से काफी खुश हैं। साथ ही रॉलिंस ने बताया कि सीना ने उन्हें खुश रहने के सुझाव दिेए।

यह भी पढ़े: 3 कारण क्यों रोमन रेंस को रॉयल रंबल 2020 मैच नहीं जीतना चाहिए

लिंच ने कहा,"जॉन सीना कहते हैं कि सबसे खास बात ये है कि आप एक दूसरे को कैसे खुश रख पाते हैं। सभी के साथ अच्छे से रहने से ही ये हो पाता हैं।"

वहीं रॉलिंस ने कहा,"सभी को पता है कि साथ में काम करना काफी मुश्किल हैं। ये बिजनेस काफी तनाव भरा है। हम हमेशा काम पर लगे रहते हैं। इसी वजह से जॉन ने कहा कि दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा खुश रहो। जो भी टाइम मिलता है उसे व्यतीत करो और इसकी सराहना करो।"

youtube-cover

इस समय बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये पूरी दुनिया को पता है। रेसलमेनिया 35 के बाद इन दोनों ने इस बात का खुलासा किया था।