Jon Moxley बने AEW वर्ल्ड चैंपियन, WWE दिग्गज को मिला धोखा, हुआ जानलेवा हमला

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को मिली सफलता (Photo: X/@SKWrestling_)

Jon Moxley Wins AEW Championship: डीन एंब्रोज ने WWE छोड़ने के बाद AEW में कदम रखा और छा गए। 2019 के बाद से वो जॉन मोक्सली (Jon Moxley) नाम से जबरदस्त काम कर रहे हैं। AEW WrestleDream इवेंट इस बार बहुत ही शानदार रहा। तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। मोक्सली के लिए ये शो धमाकेदार रहा क्योंकि वो नए AEW वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। ब्रायन डेनियलसन को उन्होंने मेन इवेंट में हराकर ये उपलब्धि हासिल की। आपको बता दें मोक्सली ने अपने AEW करियर में चौथी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है।

Ad
Ad

ब्रायन डेनियलसन और जॉन मोक्सली की राइवलरी पिछले कुछ समय से तगड़ी चल रही है। दोनों ने वीकली शोज में अपनी हदें पार कीं। आप सभी को पता है कि दोनों का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। खैर उम्मीद के मुताबिक ब्रायन और जॉन ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों ने जीत के लिए कई हथकंडे अपनाए। फैंस का उत्साह ही मैच के दौरान बहुत शानदार रहा। मुकाबले का अंत भी गजब का रहा। मोक्सली ने डेनियलसन को बुलडॉग चोक में लॉक कर दिया था। इसके बाद ब्रायन बेहोश हो गए और रेफरी ने घंटी बजाने का आदेश दे दिया। इस तरह मोक्सली को मुकाबले में जीत मिल गई और वो चैंपियन बन गए।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। मैच खत्म होने के बाद ब्लैकपूल कॉम्बैट क्लब के अन्य सदस्यों ने भी रिंग में एंट्री की और ब्रायन डेनियलसन पर कहर ढाया। उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया। चेयर से उनकी गर्दन पर भी अटैक हुआ। यहां तक कि पन्नी से उनका गला घोंटने की कोशिश भी की गई। ब्रायन को बड़ा धोखा भी मिला। व्हीलर यूटा और डार्बी एलिन उन्हें बचाने रिंग में आए। यूटा ने हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया। डेनियलसन की हालत अंत में इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। इतनी बुरी स्थिति शायद ही पहले उनकी कभी हुई होगी।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रायन डेनियलसन को लगा झटका

जॉन मोक्सली ने इससे पहले अंतिम बार साल 2022 में AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। लंबे समय बाद उन्हें बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने एक बार फिर उनके ऊपर भरोसा दिखाया है। वहीं ब्रायन डेनियलसन का टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 49 दिन में ही उन्हें चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। इस दौरान उन्होंने दो बार अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications