डीन एम्ब्रोज ने बताया कि WWE से बाहर जाने के बाद उन्हें कितना फायदा हुआ

Ankit
जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज)
जॉन मोक्सली (डीन एम्ब्रोज)

WWE के डीन एम्ब्रोज और AEW के लिए जॉन मोक्सली रेसलिंग की दुनिया में जानामाना नाम है। डीन एम्ब्रोज ने साल 2019 में कंपनी को छोड़ AEW का हाथ थामा और जॉन मोक्सली के नाम से डेब्यू किया। डीन का किरदार WWE में काफी अच्छा था लेकिन उन्हें खुल कर काम करने की आजादी नहीं थी। डीन ,शील्ड में रहते हैं हुए कंपनी में आए थे। उनके साथ रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस भी थे। डीन एम्ब्रोज की विदाई WWE से काफी शानदार हुई थी, अब जॉन मोक्सली ने बताया कि WWE छोड़ने के बाद उन्हें कितना फायदा हुआ।

ये भी पढ़ें-5 संभावित सुपरस्टार्स जो WWE के सबसे बड़े शो WrestleMania 36 का हिस्सा नहीं होंगे

Fightful को दिए अपने इंटरव्यू में जॉन मोक्सली ने बताया कि WWE के बाहर वो अपनी फाइट को ज्यादा रोमांचक बना पाते हैं , वो काफी क्रिएटिव काम करते हैं जो कंपनी में रहते हुए नहीं कर पा रहे थे।

मैं ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहा था जैसे मैंने बताया। अगर मैं एक दो साल के लिए गायब भी हो जाता तो मुझे नहीं पता रहता कि मैं कर सकता हूं। मैं रेसलिंग में मजा करना चाहता हूं। मैं सिर्फ रिंग में नई चीजे़ें करना चाहता था। कभी कभी मैं रिंग में बिना किसी सुझाव के जाता था।हालांकि अब सब कुछ सही हैं और मैं अच्छा काम कर रहा हूं।

इसके अलवा जॉन मोक्सली ने बताया कि AEW में डेब्यू से पहले वो फैंस के बारे में क्या सोच रहे थे और क्या उनके मन में चल रहा था।

मैं नहीं जानता था कि AEW में पहली रात मेरी लिए कैसी होगी। मुझे नहीं पता था कि फैंस बू करेंगे या फिर चीयर, मैं बिल्कुल नहीं जानता था कि क्या होने वाला है।

खैर, WWE के फैंस आज भी यहीं उम्मीद करते हैं कि एक ना एक दिन वो WWE में लौटकर आएंगे और फिर से शील्ड देखने को मिलेगी। वो दिन कब आता है ये देखना दिलचस्प होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं