पिछले महीने सर्वाइवर सीरीज(Survivor Series) में अंडरटेकर(Undertaker) का फाइनल फेयरवेल हुआ। अंडरटेकर ने अब रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया हैं। अंडरटेकर के इस फेयरवेल में WWE के कई दिग्गज नजर आए। सभी अंडरटेकर के इस अंतिम मोमेंट का हिस्सा बने।
ये भी पढ़ें: WWE के बड़े सुपरस्टार की चैंपियन के तौर पर बादशाहत खत्म, हार के बाद दी भावुक प्रतिक्रिया
अंडरटेकर के फाइनल फेयरवेल को लेकर बड़ी बात
अंडरटेकर के इस फाइनल फेयरवेल का हिस्सा केन भी बने थे। केन इस दौरान अपने रिंग गियर के साथ आए। केन ने बताया कि वो रिंग गियर के साथ इस फेयरवेल में क्यों आए थे। बाकि जितने भी दिग्गज आए थे वो नॉर्मल तरह से रिंग में आए थे।
ये भी पढ़ें: 5 NXT सुपरस्टार्स जो 2021 मेंस Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री कर सकते हैं
Two Man Power Trip of Wrestling पॉडकास्ट को हाल ही में केन ने अपना इंटरव्यू दिया। केन ने कहा,
मैं अपने रिंग गियर के साथ आया था। केन तो केन ही हैं। केन और अंडरटेकर का कैरेक्टर हमेशा अलग रहा है। कई बार लोग इस चीज को भूल जाते हैं और लगातार अलग तरह से सोचने लग जाते हैं। सभी लोगों को लगा कि ये प्लान के हिसाब से हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर और परफॉर्मर के हिसाब से देखा जाए तो हमारा कैरेक्टर सभी से अलग है। इस चीज को जितना दिखाया जाए वो कम है। कई बार लोगों इन कैरेक्टर्स को भूलकर कुछ और सोचने लगते हैं। यहीं कारण है कि मैं रिंग गियर के साथ आया था।
केन ने इसके अलावा फाइनल फेयरवेल और बैकस्टेज के रिएक्शन के बारे में भी बात की और उन्होंने कहा कि सबकुछ परफेक्ट था। केन और अंडरटेकर का WWE में बहुत बड़ा नाम है। दोनों ने साथ में बहुत अच्छा काम किया है। केन कई बार अंडरटेकर को लेकर बड़ी बातों का खुलासा कर चुके हैं। अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया है। केन भी अब फुल टाइमर के रूप में काम नहीं करते हैं। वो कई अन्य चीजों में व्यस्त हैं। फिलहाल फैंस के दिमाग में जो चीज चल रही थी कि केन अपने रिंग गियर में क्यों आए थे इसका खुलासा उन्होंने खुद कर दिया है। वो नहीं चाहते हैं कि अंडरटेकर और उनके कैरेक्टर को कोई भूल जाए।
Published 30 Dec 2020, 15:25 IST