Current Champions AEW Not Worked WWE: WWE और AEW दोनों ही इस समय रेसलिंग इंडस्ट्री की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE से AEW में बहुत सारे सुपरस्टार्स गए हैं और चैंपियन बनने में भी सफल रहे हैं। इस समय के AEW के कुछ चैंपियन WWE में काम कर चुके हैं। AEW वर्ल्ड चैंपियन जॉन मोक्सली (Jon Moxley), TBS चैंपियन मर्सेडीज़ मोने (Mercedes Mone), AEW वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस बॉबी लैश्ले और शेल्टन बैंजामिन सभी WWE का हिस्सा रह चुके हैं। AEW के TNT चैंपियन डेनियल गार्सिया ने भी WWE में चुनिंदा मैच लड़े हैं। इसके बावजूद भी कुछ मौजूदा टाइटल होल्डर हैं, जिन्होंने कभी WWE में काम नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम AEW के ऐसे ही 4 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WWE में कभी भी काम नहीं किया है। 4- AEW विमेंस चैंपियन मरिया मे ने WWE में कभी मैच नहीं लड़ा View this post on Instagram Instagram Postमरिया मे मौजूदा समय में AEW की सबसे चर्चित स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने AEW में आने से पहले Stardom में नाम कमाया। काफी कम लोगों को पता होगा कि मरिया मे ने WWE में ट्रायआउट दिया था लेकिन उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर नहीं किया गया। मरिया ने AEW में आने के बाद से ही काफी सफलता हासिल की है और अभी वो विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। उनकी स्टोरी टोनी स्टॉर्म के साथ शानदार रही है और इस एक फ्यूड ने उन्हें कंपनी के विमेंस डिवीजन का सबसे अहम हिस्सा बना दिया है। मरिया का करियर अभी शुरुआती समय में है और आने वाले समय में वो ज्यादा बड़ी स्टार बन सकती हैं। 3- AEW इंटरनेशनल चैंपियन कोनोसुके ताकेशिता ने WWE में काम नहीं किया है View this post on Instagram Instagram Postकोनोसुके ताकेशिता ने AEW में आने के बाद खुद को एक तगड़े मिड कार्ड स्टार के रूप में साबित किया है। डॉन कैलिस जैसे दिग्गज का साथ मिलने के कारण भी उन्हें फायदा हुआ है। वो मौजूदा AEW इंटरनेशनल चैंपियन हैं और उनका यह रन बढ़िया तरह से आगे बढ़ रहा है। कोनोसुके अभी सिर्फ 30 साल के हैं। WWE में जापान के नए मेल स्टार्स की कमी है। ऐसे में AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर उन्हें WWE द्वारा साइन किए जाने का ऑफर मिल सकता है। वो आसानी से WWE में जापान का बढ़िया नेतृत्व कर सकते हैं। 2- AEW ट्रियोज़ चैंपियन व्हीलर यूटा ने WWE में मैच नहीं लड़ा है View this post on Instagram Instagram Postव्हीलर यूटा ने AEW में आने के बाद ही मुख्य रूप से अपना नाम कमाया है। वो इस समय डेथ राइडर्स फैक्शन का हिस्सा हैं और ट्रियोज़ चैंपियन बने हुए हैं। डेथ राइडर्स में उन्हें छोड़कर बचे हुए सभी सदस्य WWE का हिस्सा रहे हैं। यूटा को कभी वहां काम करने का मौका नहीं मिला है। बता दें कि वो ट्रियोज़ टाइटल को क्लॉडियो कास्टगनोली (सिजेरो) और पैक के साथ होल्ड कर रहे हैं। यह दोनों ही WWE में बवाल मचा चुके हैं। यूटा ने अपनी रेसलिंग स्किल्स द्वारा खुद को साबित किया है और लग रहा है कि AEW में ही उनका भविष्य काफी बेहतर रहने वाला है।1- AEW कॉन्टिनेंटल चैंपियन काजूचिका ओकाडा ने कभी WWE में काम नहीं किया View this post on Instagram Instagram Postकाजूचिका ओकाडा को रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े और सफल स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्हें मुख्य रूप से NJPW में काम करते हुए बड़ा नाम बनाने का मौका मिला था और अभी वो AEW का हिस्सा हैं। उनके पास NJPW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में जाने का चांस था लेकिन उन्होंने AEW को चुना। अभी वो AEW में कॉन्टिनेंटल टाइटल होल्ड कर रहे हैं और समय-समय पर इसे डिफेंड करते हुए भी नज़र आते हैं। काजूचिका ओकाडा जिस तरह के स्टार हैं, उन्हें भविष्य में जरूर वर्ल्ड टाइटल के लिए लड़ने का चांस मिलना चाहिए।