पिछले एक साल में कीथ ली WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। कीथ ली WWE में इस समय फेमस हैं। वो NXT का हिस्सा अभी तक थे। लेकिन उनका प्रदर्शन जोरदार रहा। और इसका ईनाम WWE ने उन्हें दे दिया है। इस हफ्ते WWE रॉ में कीथ ली का डेब्यू होगा। NXT टेकओवर में हाल ही में उन्होंने अपनी NXT चैंपियनशिप गंवा दी थी। जब उनकी हार हुई तभी पता चल गया था कि उनकी मेन रोस्टर में एंट्री होने वाली है। अब रॉ में परफॉर्म करते हुए कीथ ली नजर आएंगे। मेन रोस्टर में हालांकि कई बार कीथ ली नजर आए हैं। लेकिन हमेशा NXT का हिस्सा बनकर ही वो आए। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज में उन्होंने धमाल मचाया था। रोमन रेंस का बुरा हाल उन्होंने किया था। काफी इज्जत उन्हें इसके बाद मिली।ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam रिजल्ट्स LIVE- 23 अगस्त, 2020 Let the #Limitless era of #WWERaw begin... Congratulations @RealKeithLee!#WeAreNXT https://t.co/cWrpgpTjIn— Triple H (@TripleH) August 24, 2020कीथ ली का WWE रॉ में होगा डेब्यूकीथ ली ने पिछले एक साल में बहुत नाम कमाया। उनका शरीर और परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है। ट्रिपल एच उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। शायद इसी वजह से NXT में बहुत पुश कीथ ली को मिला। कई महीनों से वो NXT चैंपियन भी बने हुए थे। अब बारी मेन रोस्टर में आने की हैं। हालांकि किसके साथ उनकी फ्यूड शुरू होगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। लेकिन डेब्यू होगा तो जबरदस्त ही होगा। कीथ ली भी इसके लिए पूरी तरह तैयार है। कीथ ली पिछले साल सर्वाइवर सीरीज के बाद से लाइमलाइट में आए थे। रोमन रेंस के साथ रिंग साझा उन्होंने किया था। इस दौरान रोमन रेंस की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। आलम ये था कि रोमन रेंस ने भी उनकी तारीफ की थी। यहां से उन्हें पुश मिलना शुरू हुआ था। जिसके बाद वो NXT चैंपियन भी बने। इस साल रॉयल रंबल में भी वो नजर आए। ब्रॉक लैसनर को थोड़ा बहुत टक्कर कीथ ली ने दी थी। अब रॉ में वो आएंगे तो बहुत मजा आने वाला है। रॉ में बहुत बड़े सुपरस्टार मौजूद हैं। कीथ ली सभी को टक्कर देने का माद्दा रखते हैं। वैसे कीथ ली बहुत बार लैसनर को चुनौती दे चुके हैं। लैसनर भी रॉ का हिस्सा हैं। जब लैसनर की वापसी होगी तो कीथ ली उन्हें चैलेंज दे सकते हैं। ये भी पढ़ें: WWE SummerSlam में माता-पिता के सामने बेटे के ऊपर हुआ खूनी हमला, देखकर फैंस के छलके आंसू