"WWE Raw में विंस मैकमैहन ने मुझे एक खतरनाक पंच मारकर गिरा दिया था"

Enter caption

एक समय था जब WWE रिंग में विंस मैकमैहन एक रेसलर के रूप में एक्टिव रहते थे। WWE के शोज में उनका इंटरटेनमेंट सबसे शानदार होता था। उन दिनों में WWE चेयरमैन बहुत ही खास थे। लेकिन ये काम वो करीब एक दशक पहले करते थे।

Ad

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE चैंपियन को मिला बड़ा 'धोखा', मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

WWE सुपरस्टार कीथ ली ने विंस मैकमैहन के साथ हुए घटना के बारे में बताया

विंस मैकमैहन के अलावा उनके बेटे शेन मैकमैहन, दामाद ट्रिपल एच की फ्यूड भी लैगेसी के साथ हुई थी। विंस मैकमैहन ने रिंग में कई यादगार मोमेंट फैंंस को दिए है। इनमें से एक खास सैगमेंट था जब विेंस मैकमैहन, शेन मैकमैहन और ट्रिपल एच ने लैगेसी के ऊपर अटैक किया था। इनके बीच में सिक्योरिटी गार्ड भी खड़े थे। और इन सिक्योरिटी गार्ड में से एक कीथ ली भी थी। WWE 24 documentary में कीथ ली ने बताया कि किस तरह WWE चेयरमैन ने उन्हें पंच मारा था।

साल 2009 में हुए इस सैगमेंट के बारे में कीथ ली ने बात की। कीथ ली ने कहा कि विंस मैकमैहन ने उन्हें एक पंच मारा था। कीथ ली ने कहा,

कोई मेरे पास आया और कहा कि विंस मैकमैहन तुम्हें पंच मारेंगे और तुम्हें गिर जाना है। मैंने कहा मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे पहले ऐसा लगा कि मेरे साथ ये मजाक किया गया है। लेकिन विंस मैकमैहन ने मुझे बीच रिंग में पंच मारा और मैं गिर गया। विंस मैकमैहन कफ्यूंज हो गए कि 300 पाउंड का आदमी एक पंच में कैसे गिर गया। ऐसा ही हालांकि उन्होंने अन्य के साथ भी किया था। उन्होंने इसके बाद मुझे उठाया भी।

उस वक्त कीथ ली WWE में साइन नहीं थे। साल 2018 में WWE ने उन्हें साइन किया। NXT में जबरदस्त काम उन्होंने किया और जल्द ही उन्हें इस साल मेन रोस्टर में आने का मौका मिला। इस समय वो मेन रोस्टर में जबरदस्त काम कर रहे हैं। कीथ ली को आते ही पुश भी दिया गया। रैंडी ऑर्टन के साथ वो फ्यूड में आए। एक्टिव रेसलर के तौर पर उनके ऊपर सभी की नजरें रहती हैं। खासतौर पर विंस मैकमैहन ऐसे सुपरस्टार्स को ज्यादा पंसद करते हैं। कीथ ली आने वाले समय में टाइटल पिक्चर में भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- NXT TakeOver WarGames रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, सैथ रॉलिंस के पुराने साथी ने की चौंकाने वाली वापसी

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications