WWE में Roman Reigns के पूर्व दुश्मन की कमाई का हुआ खुलासा, जानकर आपको भी होगी हैरानी

लोगन पॉल पर WWE करती है पैसों की बारिश (Photo: WWE.com)
लोगन पॉल पर WWE करती है पैसों की बारिश (Photo: WWE.com)

Logan Paul Salary Revealed: WWE सुपरस्टार्स को कंपनी कितने पैसे देती है, इसका खुलासा हाल में एक रिपोर्ट में हुआ था। अब एक दिग्गज ने यह बताया है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ मैच लड़ चुके उनके पूर्व दुश्मन लोगन पॉल की WWE से कमाई क्या है। इस रकम से पता चलता है कि आखिरकार उनपर WWE कितना यकीन करती है। आपको भी यह जानकर हैरानी होगी। एक बड़ी बात यह है कि लोगन 1 मार्च 2025 को होने वाले एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) का हिस्सा हैं।

Ad

लोगन पॉल ने 2022 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। WrestleMania 38 में उन्होंने कंपनी की रिंग में डेब्यू किया था। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ मुकाबले में उनका साथ द मिज़ ने दिया था और वह जीत गए थे। नवंबर 2022 में हुए Crown Jewel 2022 में लोगन ने रोमन रेंस से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का नाकाम प्रयास किया था। वह Crown Jewel 2023 में रे मिस्टीरियो को हराकर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए थे।

अब 2025 में Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच में उन्होंने मिस्टीरियो को हराया है। केविन नैश ने अपने Kliq This पॉडकास्ट में शॉकिंग खुलासा किया और कहा,

"मुझे नहीं लग रहा था कि रे मिस्टीरियो जीतने वाले थे। वह लोगन पॉल को पांच मिलियन डॉलर्स (लगभग 43 करोड़ 32 लाख रूपये) दे रहे हैं। वह Royal Rumble में सेकेंड टू लास्ट नंबर पर बाहर हुए थे। वह हर हाल में Elimination Chamber का हिस्सा होने वाले हैं।"

आप उनका वीडियो यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE के मेंस Elimination Chamber मैच का हिस्सा कौन-कौन बनेगा?

लोगन पॉल Elimination Chamber मैच का हिस्सा हैं। इसके साथ ही जॉन सीना ने Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद को चैंबर मैच के लिए घोषित कर दिया था। इन दोनों के अलावा सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, ड्रू मैकइंटायर और डेमियन प्रीस्ट भी इस मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन 1 मार्च 2025 को Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में यह मुकाबला जीतता है। उस रेसलर को WrestleMania 41 में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स से उनकी चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने का मौका मिलेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications