ब्लू ब्रांड में इस समय रोमन रेंस( Roman Reigns) और केविन ओवेंस( Kevin Owens ) के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। इस हफ्ते स्मैकडाउन(SmackDown) में रोमन रेंस ने केविन ओवेंस के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। केविन ओवेंस की हेल्थ अपडेट इसके बाद सामने आई है। ये भी पढ़ें:- WWE को साल के आखिरी दिन मिला नया चैंपियन, रोमन रेंस ने रचा इतिहास, फेमस सुपरस्टार की पट्टियों के साथ फोटो आई सामनेरोमन रेंस ने किया था केविन ओवेंस पर खतरनाक अटैकदरअसल SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते जे उसो और केविन ओवेंस के बीच जबरदस्त मैच हुआ था।जे उसो इस बार काफी कमजोर नजर आए। केविन ओवेंस ने स्टनर लगाते हुए अंत में जीत हासिल कर ली थी। लेकिन जीत के बाद भी जे उसो के ऊपर केविन ओवेंस ने अटैक किया। केविन ओवेंस ने जे उसो के हाथ को रोप्स पर बांध दिया था। केविन ओवेंस को लगा कि रोमन रेंस आएंगे लेकिन वो नहीं आए और इसके बाद जे उसो को बैकस्टेज ले जा रहे थे। केविन ओवेंस रैंप के ऊपर चढ़कर जे उसो के ऊपर कूदने की तैयारी कर रहे थे। तब रोमन रेंस ने आकर केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया था।रोमन रेंस और जे उसो ने फिर केविन ओवेंस को बुरी तरह मारा। रोमन ने चेयर से काफी हमला केविन ओवेंस के ऊपर किया। और इसके बाद रोमन रेंस ने केविन ओवेंस को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से नीचे टेबल पर पटक दिया था। केविन ओवेंस की हालत काफी खराब नजर आ रही थी।WWE.com द्वारा ये बताया गया है कि केविन ओवेंस की हालत खराब है और उन्हें मेडिकल फैसिलिटी दी जा रही है।यह भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स- रोमन रेंस ने अपने दुश्मन को लगभग 20 फुट की ऊंचाई से फेंका, फेमस सुपरस्टार ने की चौंकाने वाली वापसीWWE Digital has the latest injury update on @FightOwensFight after last night's attack by @WWERomanReigns & Jey @WWEUsos on #SmackDown. https://t.co/QB7nll6lun— WWE (@WWE) January 2, 2021रोमन रेंस और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइऩ अब और खतरनाक हो गई है। जे उसो भी इसमें शामिल हैं। जे उसो के कारण केविन ओवेंस को काफी दिक्कत हुई है। जब भी रोमन रेंस के ऊपर केविन ओवेंस भारी पड़े तब जे उसो ने आकर काम बिगाड़ा है। ब्लू ब्रांड में अगले हफ्ते और भी मजा आने वाला है। क्योंकि केविन ओवेंस अब बदला लेने के लिए तैयार होंगे। फिलहाल सभी ये दुआ कर रहे हैं कि केविन ओवेंस अच्छे से ठीक हो जाएं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।