रॉ (Raw) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। दरअसल, WWE ने मेन इवेंट में काफी ज्यादा प्रभावित किया। दरअसल, ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) और रिकोशे (Ricochet) के बीच मैच देखने को मिला था। बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) चाहते थे कि कोई मैकइंटायर को पछाड़ पाए। इसके चलते उन्होंने Raw लॉकर रूम के सुपरस्टार्स को चैलेंज किया था। खैर, स्मैकडाउन (SmackDown) के किंग कॉर्बिन भी दिखाई दिएWWE Raw में ड्रू मैकइंटायर की हुई बुरी हालतड्रू मैकइंटायर के बैकस्टेज सैगमेंट के बाद रिकोशे ने चुनौती को स्वीकारा था। दोनों के बीच मैच भी देखने को मिला। इस दौरान रिकोशे ने हमेशा की तरह अपनी रेसलिंग स्किल्स से प्रभावित किया। इसके बावजूद मैकइंटायर ने अंत में जीत दर्ज की। लगा कि अब शायद कोई मैकइंटायर को चुनौती नहीं देगा। खैर, मैच के बाद अली ने आकर मैकइंटायर पर हमला किया।King @BaronCorbinWWE may have just doomed @DMcIntyreWWE's #WrestleMania.#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/PLwI043ART— WWE (@WWE) March 30, 2021ये भी पढ़ें:- WWE RAW रिजल्ट्स LIVE: 29 मार्च 2021इसके बाद अली और ड्रू के बीच मैच तय हो गया। दोनों का मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। इसके बावजूद उन्होंने यहां जरूर ही सबको प्रभावित किया इस मैच में मैकइंटायर की फिर जीत हुई और उन्होंने लगातार दो सुपरस्टार को पराजित कर दिया। खैर, बॉबी लैश्ले के चैलेंज पर सुपरस्टार्स को सफलता नहीं मिली।इसके चलते उन्होंने एंट्री की। दोनों सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल देखने को मिला। इस दौरान मैकइंटायर का पलड़ा भारी रहा। खैर, अचानक से SmackDown के फेमस सुपरस्टार किंग कॉर्बिन ने एंट्री की। उन्होंने आकर मैकइंटायर पर हमला किया। उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन पर अपना फिनिशर भी लगाया। इसके बाद बॉबी लैश्ले ने वापस रिंग में एंट्री की।King @BaronCorbinWWE may have just doomed @DMcIntyreWWE's #WrestleMania.#WWERaw @fightbobby pic.twitter.com/PLwI043ART— WWE (@WWE) March 30, 2021उन्होंने इस बार स्कॉटिश सुपरस्टार पर 3 बार हर्ट लॉक लगाया। इसके बाद मैकइंटायर पूरी तरह से धराशाई हो गए। पूर्व WWE चैंपियन को इस तरह तड़पते हुए देखना काफी ज्यादा शॉकिंग रहा था। खैर, लैश्ले का पलड़ा भारी रहा और उनकी स्टोरीलाइन के लिए ये जबरदस्त रहा। मेन इवेंट को WWE ने शानदार तरीके से बुक किया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।