Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बहुत बड़ा नाम है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे और इस दौरान कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। उनकी एंट्रेंस इतनी तगड़ी है कि सभी का दिल आ जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो आते रहते हैं, जिनमें फैंस उनके एंट्रेस म्यूजिक पर एंट्री करते हैं।भारतीय खिलाड़ी और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर भी WWE के बहुत बड़े फैन हैं। अय्यर ने इस बार KKR के पॉडकास्ट पर साइरस भरुचा और कोच चंंद्रकांत पंडित के सामने WWE को लेकर कुछ खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने रोमन रेंस की एंट्री की शानदार नकल भी की।दरअसल रोमन रेंस के बहुत बड़े फैन अय्यर हैं। बातचीत के दौरान भरुचा ने उनसे किसी रेसलर की एंट्री दिखाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं और चंद्रकांत पंडित उन्हें फॉलो करेंगे। वेंकटेश ने रोमन की एंट्री दोनों को सिखाई। आपने देखा होगा कि रेंस एंट्री के वक्त अपने टाइटल को शानदार अंदाज में ऊपर उठाते थे। अय्यर ने टाइटल की जगह ग्लव्स को ऊपर उठाया। उनके बाद चंद्रकांत पंडित ने भी रेंस के अंदाज में एंट्री कर दिल जीत लिया। आप वेंकटेश अय्यर और चंद्रकांत पंडित की वीडियो नीचे देख सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania XL में खत्म हुआ था रोमन रेंस का राजWrestleMania XL में इस बार दोनों दिन रोमन रेंस एक्शन में नज़र आए थे। नाईट 1 में रोमन और द रॉक का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। रोड्स और रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था।नाईट 2 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के मैच में खूब हंगामा मचा। द ब्लडलाइन ने दखलअंंदाजी कर रेंस को जीताने की पूरी कोशिश की। जॉन सीना और अंडरटेकर भी मुकाबले में नज़र आए। अंत में कोडी ने जीत हासिल कर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोमन इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि WWE SummerSlam 2024 से पहले उनकी वापसी हो जाएगी।