WWE SummerSlam में Roman Reigns के खिलाफ Jey Uso की हार की वजह का खुलासा दिग्गज ने किया, जानकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की हुई थी जीत
WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की हुई थी जीत

Konnan: रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) ने हाल ही में WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) के हाथों जे उसो (Jey Uso) की हार पर बात की।

Ad

SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ स्टेटस के लिए ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे का मुकाबला रेंस से हुआ। सोलो सिकोआ की दखलअंदाजी के बावजूद, जे अपने चचेरे भाई को गद्दी से हटाने के करीब थे। हालांकि जिमी उसो ने आश्चर्यजनक रूप से उन पर हमला किया, जिससे चैंपियन को जीत हासिल करने और अपना खिताब बरकरार रखने में मदद मिली।

Keepin' It 100 पर इस मैच पर बात करते हुए कोनन ने कहा कि जब तक कंपनी को पता नहीं चलता कि द रॉक वापस आ रहे हैं, उन्हें जे को रेंस को गद्दी से हटाने देना चाहिए था।

यदि आप द रॉक का इंतजार कर रहे हैं या आप जानते हैं कि वह आ रहे हैं, तो यह एक अच्छा कदम था (रेंस को चैंपियन बनाए रखना)। यदि नहीं, तो उन्हें जे को ऊपर रखना चाहिए था। आप जानते हैं, उनके पास सैमी ज़ेन के साथ मौका था। सैमी उतने हॉट नहीं है जितना वह हुआ करते था। और जे उतने हॉट नहीं होंगे जितना वह हुआ करते थे। आपके पास यहां ट्रिगर खींचने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। तो, शायद रॉक...।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में जे उसो ने रोमन रेंस को किया धराशाई

खैर पिछले हफ्ते WWE SmackDown में भी बहुत बवाल देखने को मिला था। रोमन रेंस ने जिमी उसो से बात की। रेंस ने उनसे गिफ्ट मांगने के लिए कहा। हालांकि जिमी ने उनकी बेइज्जती की। जे उसो भी रिंग में आए। जिमी ने बताया कि SummerSlam में उन्होंने जे उसो को क्यों धोखा दिया था। जिमी इसके बाद रिंग से चले गए थे।

रिंग में जे उसो ने रेंस को सुपरकिक मार दी थी। उन्होंने सोलो सिकोआ के ऊपर भी हमला किया। रेंस ने वापसी की लेकिन जे ने उन्हें स्पीयर लगाकर धराशाई कर दिया। इसके बाद रिंग के बाहर जे ने जिमी को भी सुपरकिक लगा दी। जे ने इसके बाद कहा कि वो WWE और ब्लू ब्रांड छोड़ रहे हैं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications