WWE रिंग में Undertaker रिटायरमेंट से वापस आए तो किसके साथ होगा मैच? जानिए दिग्गज ने क्या कहा

wwe
WWE दिग्गज को लेकर आई खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar Or John Cena If Undertaker Steps Out Of Retirement: WWE में ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना का बहुत बड़ा नाम रहा है। दोनों ने हमेशा अपने काम से सभी को प्रभावित किया। रेसलिंग दिग्गज कोनन (Konnan) का मानना है कि अगर द अंडरटेकर रिटायरमेंट से बाहर निकलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए दो बड़े नाम अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने सीना और लैसनर के बारे में उल्लेख किया।

Ad

कुछ साल पहले अंडरटेकर ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने अपना आखिरी मैच WWE WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। इसके बाद से टेकर कभी भी एक्शन में नज़र नहीं आए। हालांकि, बीच-बीच में उनके कैमियो रोल फैंस को जरूर देखने को मिले हैं।

Keepin' It 100 OFFICIAL पर डिस्को इन्फर्नो ने अंडरटेकर के रिटायरमेंट से बाहर आने की संभावना के बारे में बात की। इस पर कोनन ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो फिर उनके खिलाफ ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना अच्छा विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा,

मेरे हिसाब से ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना अच्छे विकल्प हो सकते हैं। अंडरटेकर का ब्रॉक के खिलाफ बिजनेस अधूरा है। वहीं सीना का अगले साल रिटायरमेंट टूर शुरू होगा।

youtube-cover
Ad

वैसे अंडरटेकर का रिटायरमेंट से वापस आना बहुत मुश्किल है। वो खुद कई बार कह चुके हैं कि अब उनका काम रिंग में खत्म हो गया है। उनकी उम्र 59 साल हो गई है। इस उम्र में रिटायरमेंट से बाहर आकर मैच लड़ना बेवकूफी होगी। अब उनका शरीर बिल्कुल साथ नहीं देगा। ये बात खुद टेकर भी जानते हैं।

WWE WrestleMania XL में द अंडरटेकर का दिखा था जलवा

WrestleMania XL में आकर इस बार अंडरटेकर ने सभी को चौंंका दिया था। दरअसल नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच के दौरान काफी बवाल मचा। जॉन सीना और द रॉक जैसे बड़े दिग्गज भी नज़र आए। टेकर ने भी द ग्रेट वन को धराशाई करने के लिए रिंग में एंट्री की। WWE में रोमन का वर्चस्व खत्म करने और कोडी की जीत में अंडरटेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications