"द अंडरटेकर ने WWE में सभी सुपरस्टार्स के बुरे वक्त पर सहायता की और अच्छे वक्त पर प्रशंसा की हैं"

Enter caption
Enter caption

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में द अंडरटेकर को नाम बहुत बड़ा है। हर कोई सुपरस्टार उनके साथ रिंग शेयर करना चाहता है। कुछ महीने पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। पूर्व WWE रेफरी जिमी कोरडेरस हाल ही में स्पोट्सकीड़ा के एक प्रोग्राम में गेस्ट बनकर आए। उन्होंने यहां पर द अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात कही।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

द अंडरटेकर को लेकर बड़ी बात

जिमी ने द अंडरटेकर के साथ बैकस्टेज में हुए कई यादों को साझा किया। डैडमैन की जिमी ने उनकी बहुत प्रशंसा की। जिमी ने बताया कि क्यों WWE लॉकर रूम हमेशा द अंडरटेकर को लीडर के रूप में चुनता था। जिमी ने कहा,

द अंडरटेकर हमें लीड ही नहीं करते थे बल्कि गाइड भी करते थे। सभी चीजों के बारे में वो हमें बताते रहते थे। मैं भी एक अंडरटेकर गॉय हूं। मैं उनके बारे में ज्यादा सही चीजें बता नहीं सकता हूं। वो एक अच्छे ड्यूड हैं। उन्होंने हमेशा सभी सुपरस्टार्स की बुरे टाइम पर सहायता की है। हमेशा जब भी कोई अच्छा करता था तो उसकी प्रशंसा कर गुड जॉब भी कहते थे। इसलिए सभी उनसे बहुत प्यार करते हैं।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनाया

youtube-cover
Ad

साल 1990 में अंडरटेकर ने डेब्यू किया था। पिछले तीस सालों से उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया है। पूरी दुनिया में उनके फैंस है। द अंडरटेकर को रेसलमेनिया स्ट्रीक के लिए हमेशा याद किया जाता है। रेसलमेनिया का नाम सुनते ही फैंस के दिमाग में अंडरटेकर का नाम आ जाता है। पिछले कुछ समय से सभी सुपरस्टार्स उनके तीस साल पूरे होने पर अपना अनुभव साझा कर रहे हैं। WWE के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ द अंडरटेकर ने काम किया है।

रेसलमेनिया 36 में अंतिम बार द अंडरटेकर नजर आए थे। बोनयार्ड मैच उनका एजे स्टाइल्स के साथ हुआ था। इस मैच में द अंडरटेकर की जीत हुई थी। इसके कुछ महीने बाद ही द अंडरटेकर ने रिटायरमेंट का ऐलान अपनी डॉक्यूमेंट्री के जरिए कर दिया था। ये खास पल था। फैंस ने उन्हें शुक्रिया कहा था। फैंस अभी भी रिंग में देखना चाहते हैं। आने वाले समय में वो किसी बड़े मोमेंट में WWE में दोबारा आ सकते हैं। फैंस भी यही चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन है

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications