WWE के फेेमस सुपरस्टार ने 123 किलो के भारी रेसलर को टेबल पर पटककर वाहवाही लूटी 

नाया जैक्स और लाना
नाया जैक्स और लाना

WWE में अब नाया जैक्स(Nia Jax) के ऊपर लाना(Lana) भारी पड़ रही हैं। कुछ समय पहले WWE सुपरस्टार लाना काफी फेमस हो गई थी। और उन्हें फेमस नाया जैक्स ने किया था। नाया जैक्स ने उन्हें लगातार 9 हफ्ते टेबल पर पटका था। लेकिन इस बार रेड ब्रांड में लाना ने अपना बदला ले लिया। उन्होंने नाया जैक्स को टेबल पर पटक कर बड़ी जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स जो WWE WrestleMania 37 से पहले हील टर्न लेकर फैंस को चौंका सकते हैं

WWE सुपरस्टार लाना ने लिया बदला

नाया जैक्स बहुत ही भारी भरकम सुपरस्टार हैं। उन्हें हराना काफी मुश्किल होता है इस बार WWE Raw में नाया जैक्स और लाना के बीच टेबल्स मैच हुआ था। ये मैच काफी शानदार रहा। हमेशा की तरह लाना के ऊपर काफी गुस्से में नाया जैक्स नजर आईँ थी। लेकिन अंत में इस बार बाजी लाना ने मारी। रिंग के बाहर लाना ने नाया जैक्स को टेबल पर धक्का दे दिया और टेबल टूट गई थी। इस तरह नाया जैक्स की इस मैच में हार हो गई।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटक

इसके बाद नाया जैक्स की पार्टनर शायना बैजलर ने लाना पर अटैक किया। लेकिन नेओमी ने लाना को बचा लिया। लाना के इस काम को लेकर काफी सराहना हो रही है। उन्होंने खुद मजेदार ट्वीट इसे लेकर किया है।

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदला

नाया जैक्स ने लाना को बहुत परेशान भी किया था। टाइटल मैच में भी लाना इस वजह से हिस्सा नहीं ले पाई थी। उन्हें नाया जैक्स ने इंजर्ड कर दिया था। रंबल मैच में लाना ने वापसी की और यहां नाया को एलिमिनेट भी किया। लाना को अब शायद WWE आगे जाकर पुश दे सकता है। वैसे फिलहाल नाया जैक्स और शायना बैजलर की राइवलरी लाना और नेओमी के साथ होगी।

नेओमी ने भी रंबल मैच में वापसी की थी। लाना का कद इस बार काफी ऊंचा हो गया है। नाया जैक्स के ऊपर उन्होंने हमला किया लेकिन अगले एपिसोड में उन्हें बचकर भी रहना होगा। नाया जैक्स गुस्से में कुछ भी कर सकती हैं। लाना के ऊपर एक बार फिर वो खतरनाक अटैक करने के लिे वो तैयार होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।