'सबसे बड़े हाथों' वाले WWE रेसलर के ऊपर सोशल मीडिया पर महिला को प्रताड़ित करने का लगा गंभीर आरोप

Enter caption

WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले हफ्ते WWE में करीब एक साल उन्होंने वापसी की। स्मैकडाउन में एंट्री कर उन्होंने जैफ हार्डी, मैट रिडल और मिज पर हमला किया। लेकिन विवादों में फिर वो आ गए है। लार्स सुलिवन पर अब सोशल मीडिया पर महिला को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा है

वैसे देखा जाए तो WWE सुपरस्टार लार्स सुलिवन का विवादों से पुराना नाता रहा है। लार्स सुलिवन पहले भी कई कंट्रोवर्सी में आ चुके हैं। तरह-तरह के आरोप उनके ऊपर लगे हैं। पिछले साल जब मेन रोस्टर में उन्होंने डेब्यू किया था तब भी वो किसी गलत चीज में लिप्त पाए गए थे। जिसके बाद वो नजर नहीं आए।

WWE का हो सकता है नुकसान

लार्स सुलिवन के बार-बार कंट्रोवर्सी में रहने के बावजूद WWE हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। WWE टीवी से वो काफी लंबे समय तक गायब रहे थे। उन्हें इंजरी भी हुई थी। COVID-19 के कारण भी वो कुछ समय दूर रहे थे। लेकिन चीजें अब उनके लिए और भी खराब हो गई है। लार्स सुलिवन ने एक महिला के साथ इंस्टाग्राम में अभद्रता की है। पब्लिकली उन्होंने ये काम किया है। जिस वजह से फिर से विवादों में आ गए है। इसके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए गए थे। Bodyslam.net ने इसकी तफ्तीश की और पता लगाया। दरअसल ये एक योगा टीचर हैं। और कुछ समय तक ये लार्स सुलिवन की पर्सनल ट्रेनर भी रही थी। उन्होंने ये बयान दिया कि शुरूआत में सब ठीक था लेकिन बाद में इंस्टाग्राम पर सुलिवन ने अभद्रता की।

इस महिला का नाम अनिका है। अनिका ने सभी सबूत सामने रख दिए है। इसमें साफ जाहिर है कि अनिका ने लार्स सुलिवन को संभालने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में प्राइवेट फोटो की बात लार्स सुलिवन ने की थी। जिसके बाद अनिका ने सभी के सामने पोल खोल दी थी। अनिका ने लार्स सुलिवन को ब्लाक कर दिया था। अनिका ने अब गंभीर आरोप लार्स सुलिवन पर लगाए है।

ये देखने में काफी बुरा लगता है कि लार्स सुलिवन अपने प्राइवेट एकाउंट से ये काम काम करते हैें। एक बार फिर कंट्रोवर्सी में अब लार्स सुलिवन आ गए है। अब देखना होगा कि इस चीज के लिए WWE किस तरह रिएक्ट करता है। लार्स सुलिवन ने अभी-अभी वापसी की है और WWE ने उनके लिए बड़े प्लान है।

ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स द्वारा अपने करियर में की गई सबसे बड़ी गलतियां

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications